21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभम और शिवम के अर्धशतक, यूपी जीता

दूसरे अभ्यास मैच में एमपी को 3 विकेट से हराया

2 min read
Google source verification
cricket

cricket match in gwalior

ग्वालियर. शुभम (67) और शिवम (62) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में यूपीसीए ने एमपीसीए को 3 विकेट से हरा दिया। दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत लिए हैं।
कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर एमपी टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज मुकुल राघव और अजय की जोड़ी ठोस शुरुआत नहीं दे सकी। अजय 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए मुकुल ने रजत के मिलकर स्कोर को 90 रन तक पहुंचाया। कप्तान रजत 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर टिके मुकुल राघव 57 रन खेलकर आउट हो गए। राघव ने अर्धशतकीय पारी में दस चौके और एक ***** लगाया। मुकुल के आउट होने के बाद ऋषभ और पार्थ भी टिककर नहीं खेल सके। एमपी टीम 139 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी। ेछटवें विकेट के लिए वेंकटेश और यश ने 82 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वेंकटेश ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एमपी की टीम 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर सिमट गई। यूपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित व शानू ने 3-3, अंकित ने 2 और मुकेश व अक्षयदीप ने 1-1 विकेट लिए।


जवाब में खेलने उतरी यूपी टीम को पहला झटका अलमास के रूप में लगा वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके एक के बाद एक चार ओर विकेट वापस पवेलियन लौट आए। यूपी का एक समय अपने छह प्रमुख बल्लेबाजों को 125 रन पर खो चुका था। सातवें विकेट के लिए शुभम और शिवम ने पारी को संवारा। इसके विकेट के लिए दोनों के बीच 125 रन की साझेदारी हुई। शुभम ने 67 रन की अर्धशतकीय 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से पूरी की। शिवम ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। शुभम दुर्भाग्यशाली रहे और जीत से पहले आउट हो गए। शिवम एक रन बनाकर टीम जीत दिलाई। यूपी ने 48.4 ओवर मे सात विकेट खोकर यह विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। एमपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने 2, गौरव, राहुल, महिर, पार्थ और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिया।