28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 1.30 बजे पत्नी की नींद खुली तो कमरे में फांसी पर लटका था पति, ग्वालियर में है मसाले का कारोबार

Masala businessman Kapil Bansal Suicide: मसाला कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोजाना की तरह रात में खाना खाकर पत्नी के साथ कमरे में सोए थे, रात डेढ़ बजे पत्नी की नींद खुली तो फांसी के फंदे पर लटका देखा।
2 min read
Google source verification
gwalior

masala businessman kapil bansal suicide case, मृतक मसाला कारोबारी कपिल बंसल की पत्नी के साथ जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)

Gwalior Masala businessman Suicide: मध्यप्रदेश के जनकगंज थाना क्षेत्र में एक मसाला कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की है। रात 1.30 बजे जब पत्नी की नींद खुली तो पति को फांसी के फंदे पर झूलता देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण कारोबारी ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

मसाला कारोबारी ने की आत्महत्या

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 43 वर्षीय मसाला कारोबारी कपिल बंसल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपिल बंसल मूल रूप से डबरा के ठाकुर बाबा क्षेत्र के रहने वाले थे और बीते कई सालों से ग्वालियर में किराए के मकान में रहकर शहर में मसाले का कारोबार कर रहे थे। कपिल ने करीब 14 साल पहले लव मैरिज की थी, उनकी पत्नी फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। पत्नी ने बताया कि रोजाना की तरह बीती रात भी वो खाना खाकर कमरे में सोए थे।

रात 1.30 बजे नींद खुली तो पति को फांसी पर लटका देखा

शुरुआती जांच में कपिल की पत्नी ने बताया बात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वो और पति सोने के लिए कमरे में चले गए थे। रात 1.30 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने पति को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि कपिल को किसी तरह की आर्थिक या पारिवारिक परेशानी होने की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने बताया कि 42 वर्षीय कपिल बंसल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजन के सौंप दिया गया है। कपिल की महाराज बाड़ा के पास चौड़ी बाजार में मसालों की दुकान है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, मामले की जांच की जा रही है।