29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की के पिता को हार्ट अटैक पर समय रैना ने दिया विवादित बयान, अब बुरी तरह पूर्व सासंद प्रियंका चतुर्वेदी

Samay Raina Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना के विवादित बयान पर अब शिवसेना की पूर्व सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Samay Raina Latent Controversy

Samay Raina Latent Controversy (सोर्स- @maisamayhoon)

Samay Raina Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' को लेकर विवादों में आ गए हैं। शो के दूसरे एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय का एक मजाक लोगों को नागवार गुजर रहा है। इस बार विवाद की वजह किसी रोस्ट कॉमेडी का हिस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसी टिप्पणी है जो मेडिकल इमरजेंसी जैसी गंभीर स्थिति के दौरान की गई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील बताया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कॉमेडी और संवेदनशीलता के बीच की सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी समय रैना और शो के प्लेटफॉर्म्स पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल क्लिप में शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठी एक युवती अचानक रोते हुए बाहर जाती दिखाई देती है। उसके साथ मौजूद युवक से जब इसकी वजह पूछी जाती है, तो वह बताता है कि युवती के पिता को हार्ट अटैक आने की सूचना मिली है और इसी कारण वह तुरंत बाहर गई है।

इसी दौरान समय रैना ने उस युवक से मजाकिया अंदाज में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे कई लोगों ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और संवेदनहीन बताया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या किसी की निजी और गंभीर परिस्थिति भी अब कॉमेडी का विषय बननी चाहिए।

प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई नाराजगी

मामला बढ़ने के बाद शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि पहले हुए विवादों से कोई सीख नहीं ली गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अब ऐसे कंटेंट को बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का समर्थन मिल रहा है, जबकि इसे हास्य के नाम पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री बताया जा रहा है।

प्रियंका ने व्यंग्यात्मक अंदाज में ये भी कहा कि अब उन्हें उन लोगों के जवाब का इंतजार है जो हर विवाद के बाद ऐसे कंटेंट का बचाव करने पहुंच जाते हैं।

पहले भी उठ चुका है ऐसा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब इसी तरह की टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ हो। कुछ समय पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक शो का वीडियो भी चर्चा में आया था। उस क्लिप में डेटिंग और महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया में भारी विरोध हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि संबंधित व्यक्ति को नौकरी गंवानी पड़ी और कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। बाद में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।

अब समय रैना के शो का यह नया विवाद उसी बहस को फिर से हवा देता नजर आ रहा है कि क्या कॉमेडी के नाम पर किसी भी तरह की टिप्पणी को स्वीकार किया जाना चाहिए।

'लेटेंट 2' लगातार बना हुआ है चर्चा में

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की शुरुआत से ही यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो में दोनों ने समय रैना के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत और रोस्ट का हिस्सा बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया था।

हालांकि दूसरे एपिसोड के बाद चर्चा का विषय शो का मनोरंजन नहीं, बल्कि विवाद बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि समय रैना इस पूरे मामले पर कोई सफाई देते हैं या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर बहस जारी है और लोग कॉमेडी की सीमाओं पर अलग-अलग राय रखते नजर आ रहे हैं।