मुंबई

Ram Lalla Donation Controversy: आदित्य ठाकरे का ‘राम रक्षा आंदोलन’ ऐलान, बोले राम लला को BJP से बचाना जरूरी

Aaditya Thackeray on Nitesh Rane: रामलला की भक्ति के नाम पर महाराष्ट्र की सियासत में एक और बड़ा धमाका हो गया है। उद्धव गुट अब भाजपा के खिलाफ 'राम रक्षा आंदोलन' छेड़कर गांवों का रुख करने की तैयारी में है। जानिए आदित्य ठाकरे ने क्यों कहा कि भगवान राम को भाजपा से बचाने की जरूरत है।
2 min read
• •
Jul 03, 2026
Aaditya Thackeray Ram Raksha Andolan
Aaditya Thackeray Ram Raksha Andolan

Aaditya Thackeray Ram Raksha Andolan: महाराष्ट्र की राजनीति में 'राम' नाम की गूंज एक बार फिर नए सियासी घमासान की वजह बन गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 'राम रक्षा आंदोलन' के जरिए इस पूरी मुहिम को राज्य के हर गांव और नुक्कड़ तक लेकर जाएगी। लेकिन इस आंदोलन का मकसद सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि आदित्य के मुताबिक"रामलला को खुद भाजपा से बचाना है।

नितेश राणे की बयान पर प्रतिक्रिया देने से किया मना

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैंने पहले भी साफ तौर पर कहा है कि मैं कचरे के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी है और वही इसे संभालेगा।

5 जुलाई से ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू करेंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में 5 जुलाई से राम रक्षा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। उद्धव ने लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की, ताकि अयोध्या के पवित्र मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी को लेकर BJP से जवाब मांगा जा सके।

दादर में करेंगे हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ

पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक रविवार को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में इकट्ठा होकर हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और भाजपा से मंदिर में कथित चोरी की जिम्मेदारी लेने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में हुई इस कथित बड़े पैमाने पर चोरी से आक्रोशित सभी लोगों से मेरी अपील है कि वे हमारे साथ जुड़ें और भाजपा को इसके लिए जवाबदेह ठहराएं।

अब हिंदू माफ नहीं करेगा, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की टिप्पणी अब हिंदू मार नहीं खाएगा का जिक्र करते हुए, ठाकरे ने कहा, 'अब मैं कहना चाहता हूं, अब हिंदू माफ नहीं करेगा।' उन्होंने गबन में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हिंदुत्व के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा का नारा मंदिर वहीं बनाएंगे एक दिखावा साबित हुआ है और कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान किए गए बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिए जाएंगे।

Updated on:
03 Jul 2026 05:34 pm
Published on:
03 Jul 2026 04:30 pm
Also Read
View All
एक्टिंग में नाम कमाने से पहले पत्नी की कमाई से चलता था नाना पाटेकर का घर, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

माहिरा खान ने किया ध्रुव राठी के प्रदर्शन को सपोर्ट? 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, प्रकाश राज, ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

दो जिगरी दोस्त, वही शब्द और 4 दिन का अजीब संयोग! क्या अजित पवार की तरह नाना पाटेकर को था अनहोनी का आभास?

IAS तुकाराम मुंडे से नाना पाटेकर ने कहे थे ये तीन आखिरी शब्द, महाराष्ट्र फूड कमिश्ननर याद करके हुए भावुक

‘जब तक इंसान जिंदा है, उसकी कदर नहीं होती’, नाना पाटेकर की ये बातें सुनकर आंखें नम हो जाएंगी, जो अब हो रही है वायरल