मुंबई

महाराष्ट्र: जंगल में लोहे की चेन से बंधी मिली अमेरिकी महिला, पुलिस ने बचाया, दिल दहला देंगी तस्वीरे

Sindhudurg Forest : सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने विदेशी महिला को एक पेड़ से बंधे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी की तलाश जारी है।
less than 1 minute read
• •
Jul 29, 2024
woman in Sindhudurg Forest

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में एक अमेरिकी महिला बेहद दयनीय हालत में मिली है। उसके पैर में किसी ने लोहे की जंजीर बांधकर जंगल में छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन तक जंगल में ऐसे ही पड़ी रही। इस दौरान भारी बारिश भी हुई। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है।   

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने विदेशी महिला को पेड़ से बंधे देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला की हालत बहुत ख़राब थी। वह बोल भी नहीं पा रही थी। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को रेस्क्यू किया।

अमेरिकी महिला सिंधुदुर्ग जिले के सोनुर्ली के जंगल (Sonurli forest) में एक पेड़ से लोहे की जंजीर से बंधी हुई मिली। घटना का पता तब चला जब चरवाहों ने महिला की चीख सुनी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अपस्ताल पहुंचाया। बाद में महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक भूखी रहने और मूसलाधार बारिश में भीगने के कारण महिला कमजोर हो गई है।

सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें -

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि महिला के साथ यह हैवानियत उसके पति ने ही की है। वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। पति की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Updated on:
29 Jul 2024 04:26 pm
Published on:
29 Jul 2024 04:26 pm
Also Read
View All
इमरान खान से खफा हुआ बॉलीवुड!, किसी ने कहा गद्दार, तो किसी ने लगाई फटकार, CJP को सपोर्ट करना एक्टर को पड़ा भारी

मां बनने के बाद बढ़ा वजन, फिर भी नहीं छोड़ा डांस का जुनून, गरबा करने स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ‘इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं’

इमरान खान को सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिले थे 15 लाख रुपये? वायरल स्क्रीनशॉट का सच आया सामने

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

‘मेरे 2 दिन उनके 100 दिन’, बिग बॉस 20 में नकुल ढुल की री-एंट्री की चर्चा के बीच, पुराना विवाद फिर आया सुर्खियों में