मुंबई

अमित शाह के दौरे के बीच शिवसेना ने BJP पर फिर साधा निशाना, तंज कसते हुए बताया क्या है ‘कमलाबाई का मिशन’

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई के दौरे पर है। इन सब के बीच शिवसेना ने सामना के जरिए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। शिवसेना ने तंज कसते हुए बताया कि कमलाबाई का मिशन क्या है।

less than 1 minute read
Sep 05, 2022
Shiv Sena Attacks BJP in Saamana
अमित शाह के दौरे के बीच शिवसेना ने BJP पर फिर साधा निशाना

Shiv Sena Attacks BJP in Saamana Editorial: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से ही सूबे में सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम है और हर साल की तरह अमित शाह इस बार भी लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए मुंबई दौरे पर हैं। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

शिवसेना ने सामना के जरिए तंज कसते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही अपने अंदाज में बताया कि कमलाबाई का क्या मिशन है। सामना में कहा गया कि शिवसेना से सामने-सामने नहीं लड़ा जा सकता है इसलिए तोड़ो-फोड़ो और मजा देखों यही कमलाबाई का मिशन है। साथ ही शिवसेना ने बगावत करने वालों पर भी तीखा प्रहार किया है।

सामना में कहा गया है कि आपस में लड़ाने की ब्रिटिश नीति का पालन किया जा रहा है। शिवतीर्थ पर दो गुट बनाकर कमलाबाई का बीजेपी खुशी से नाच रहा है। मराठी आदमी को आपस में लड़ाया जा रहा है। कमलबाई का यही मिशन था। शिवसेना ने कहा कि जिनकी पार्टियां कमीशन के कगार पर हैं उनसे आप क्या उम्मीद करते हैं?

शिवसेना ने कहा कि यह राज्य शिवराया का है। यहां बालासाहेब ठाकरे ने स्वाभिमानी पुरुषों को पाला है। याद रहे कि उन्होंने अपनी मृत मां का दूध नहीं पिया है। बाकी सब शिवतीर्थ पर होगा। कहा गया कि बुलढाणा में शिवसेना के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। कौन और क्या शिंदे समूह और शिवसैनिक एक दूसरे पर टूट पड़े। उन्होंने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। बीजेपी का क्या गया?

Published on:
05 Sept 2022 09:57 am