मुंबई

Maharashtra: जलेबी चाहे कितनी भी… पत्नी अमृता ने खास अंदाज में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को किया बर्थडे विश

Amruta Fadnavis Wishes Devendra Fadnavis Birthday: विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी ट्वीट कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बधाई दी है। विधायक प्रवीण दरेकर, गोपीचंद पडलकर, सदाभाऊ खोत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सागर आवास पर जाकर मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2022, 3:17 PM IST
Amruta fadnavis case
अमृता फडणवीस और देवेंद्र फडणवीस

Happy Birthday Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज सुबह से ही कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इन सब बधाईयों के बीच एक शख्स ऐसा भी है जिसकी बर्थडे विश फडणवीस के लिए बेहद खास रही। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि मिसेज डिप्टी सीएम यानी उनकी पत्नी अमृता फडणवीस हैं। अमृता ने बड़े ही अनोखे अंदाज में पति देवेंद्र फडणवीस को बर्थडे विश किया है।

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने जलेबी खिलाने की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है. इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन दिया है- "जलेबी कितनी भी खुरदरी क्यों न हो, लेकिन उसका स्वाद हमेशा मीठा ही होता है।'' उन्होंने आगे कहा “इसी तरह महाराष्ट्र की जनता के भले के लिए कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं, बाधाओं को पार करके, सतत विकास की मिठास फैलाने के लिए हमेशा सुखद मार्ग की तलाश में रहने वाले फडणवीस जी को जन्मदिन की बधाई!" यह भी पढ़े-IMD Weather Forecast: महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

इस ट्वीट को कुछ ही समय में हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए, जिसकी संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि अमृता के साथ देवेंद्र फडणवीस की यह फोटो भी तेजी से वायरल हो रही है। वहीँ, विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी ट्वीट कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बधाई दी है।

विधायक प्रवीण दरेकर, गोपीचंद पडलकर, सदाभाऊ खोत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सागर आवास पर जाकर मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा फडणवीस को जन्मदिन की बधाई देने शिंदे खेमे के शिवसेना विधायक संजय राठौड़, दादा भुसे, संदीपने भुमरे भी आवास पर पहुंचे।

Published on: