मुंबई

Mumbai Crime: पति के भतीजे से हुआ इश्क, तो 22 वर्षीय पत्नी ने कर दिया यह बड़ा कांड, ऐसे खुली पोल

Mumbai Andheri Murder: आरोपी पत्नी की पहचान रुबीना खान के रूप में हुई है, जो अंधेरी के साकीनाका इलाके में अपने पति नसीम खान के साथ किराए के मकान में रहती थी। जबकि अन्य आरोपी की पहचान रुबीना के प्रेमी और मृतक व्यक्ति के भतीजे सैफ खान के तौर पर हुई है।

2 min read
Jul 20, 2022
killer brother-in-law

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने अंधेरी पूर्व (Andheri) में हाल ही में हुए युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की 22 वर्षीय पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा की पत्नी ने ही दूसरे आरोपी के साथ मिलकर पति की हत्या की और उसके शव को अपने घर के बिस्तर के नीचे छिपा दिया।

इस मामले की जांच साकीनाका पुलिस (Sakinaka Police) कर रही है. घटना 18 जुलाई को तब सामने आई जब सोसाइटी में शव की गंध फैलने के बाद वहां के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। खबर के मुताबिक आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी (मृतक का भतीजा) ने स्टील के गुल्लक से युवक को मारा और फिर तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह भी पढ़े-Thane Crime News: 16 साल की बेटी की इज्जत से सौतेले पिता ने किया खिलवाड़, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान 22 वर्षीय महिला के भतीजे से नाजायज संबंध होने की बात सामने आई।

आरोपी पत्नी की पहचान रुबीना खान के रूप में हुई है, जो अंधेरी के साकीनाका इलाके में अपने पति नसीम खान के साथ किराए के मकान में रहती थी। जबकि अन्य आरोपी की पहचान रुबीना के प्रेमी और मृतक व्यक्ति के भतीजे सैफ खान के तौर पर हुई है।


ऐसी खुली पोल

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पति-पत्नी के कॉल रिकॉर्ड की जांच की तो उन्हें भतीजे के संपर्क में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को सौंपने के लिए पुलिस ने भतीजे को बुलाया। तभी पुलिसकर्मियों की नजर उसके गर्दन पर खरोंच के निशान पर पड़ी, जिसके बाद उससे पूछताछ की गयी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और रुबीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया।


2017 में हुई थी शादी

इस जोड़े ने 2017 में शादी की थी और दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। 13 जून को रुबीना के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद फिर दोनों का झगड़ा हुआ था। बाद में पति के सो जाने पर रुबीना ने उसे मारकर बेहोश कर दिया। फिर घबराहट में सैफ को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Published on:
20 Jul 2022 04:28 pm
Also Read
View All
‘नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखें’, कभी विवादित बयान तो कभी ट्वीट करने पड़े डिलीट, स्वरा भास्कर यूं बन गईं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’

बारामती उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, सुनेत्रा पवार की जीत पक्की

‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई’, गंदी डिमांड पर अभिनेत्री का फूटा गुस्सा, अभिरामी वेंकटाचलम बोलीं- अश्लील कंटेंट नहीं डालूंगी

मोनालिसा को नहीं है फरमान संग शादी टूटने की चिंता, दिखाया कितना गहरा है दोनों का प्यार

‘धुरंधर 2’ पर दीपिका पादुकोण के कमेंट पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने जमकर लगाई लताड़, बोलीं- तारीफ क्यों नहीं?