महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिले के बाद अब नागपुर जिले में भी सोने का बहुत बड़े भंडार होने की खबर सामने आई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने एक विस्तृत रिपोर्ट में यह जानकारी शेयर की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग में सोने की खदाने मौजूद है।
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के दो जिलों चंद्रपुर (Chandrapur) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) में सोने की खान मिलने की जानकारी सामने आई थी। इस दौरान अब नागपुर जिले में सोने का भंडार मिलने की खबर सामने आई है। यह जानकारी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) की तरफ से सामने आई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने नागपुर जिले के वेस्ट ब्लॉक के परसोडी इलाके में सोने का भंडार होने का अंदाज बताया है। जीएसआई ने जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक जिले के परसोडी समेत किटाली, मरुपार और भंडारा जिले के भीमसेन किला पहाड़ के पास यह सोने की खान पाई गई है।
जीएसआई ने परसोडी इलाके में विस्तृत सर्वेक्षण कराया गया। इस सर्वे की रिपोर्ट अब सामने आई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इस सर्वे में नागपुर जिले में मूल्यवान धातु का एक बड़ा भंडार मिलने की बात कही गई है। भिवापुर इलाके में सोने का भंडार होने की आशंका जताई गई है। लेकिन जीएसआई ने सरकार को इसे नजरअंदाज करने काे लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह भी पढ़े: मुंबई: वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्म बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
बता दें कि जीएसआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार को यहां खुदाई करवाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अनदेखा किया और उस पर विचार करना जरूरत नहीं समझा। इससे पहले चंद्रपुर जिले के मिंझरी और बामणी इलाके में सोने के दो ब्लॉक (खान) पाए गए थे। महाराष्ट्र में सोने की खान मिलने की बात मुंबई में ताज होटल में इंवेस्टर्स के साथ मीटिंग में किया था।
अब गंभीर नजर आ रही सरकार: राज्य सरकार अब सोने के खनन के मामले में गंभीर नजर दिखाई दे रही है। इसके लिए राज्य के सीएम एकमाथ शिंदे ने सक्रियता दिखाई है। गौरतलब है कि गोल्ड खपत भारत में बड़ी तादाद में होता है। लेकिन भारत में सोने की खानें बहुत अधिक नहीं पाई जाती हैं। भारत में सोने की खरीदारी शादी-विवाह, दिवाली-धनतेरस और अन्य रिवाजों और संस्कारों के समय काफी अधिक मात्रा में की जाती है। ऐसे में महाराष्ट्र में सोने की खान का मिलना एक बहुत ही पॉजिटिव न्यूज है।