27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्म बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मुंबई में चारकोप पुलिस ने वेब सीरीज के नाम पर अश्लील सीरीज बनाने और उन्हें अलग-अलग साइटों पर अपलोड करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने प्रोडूसर और डायरेक्टर यास्मीन खान समेत चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक को गिरफ्तार भी कर लिया है और तीन फरार हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 5 Dec 2022, 1:04 PM IST

arresttt.jpg

Arrest

मुंबई में चारकोप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की हैं। चारकोप पुलिस ने वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग साइटों पर अपलोड करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने प्रोडूसर और डायरेक्टर यास्मीन खान समेत चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। यास्मीन को डेढ़ साल पहले मुंबई सीआइयू ने इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक 29 साल की माडल की शिकायत के बाद चारकोप पुलिस ने गुरुवार को यास्मीन, अनिरुद्ध प्रसाद जंगडे, अमित पासवान और आदित्य के खिलाफ आइपीसी व आइटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस मामले में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने जंगडे को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाकी के तीन आरोपित फरार हैं। यह भी पढ़े: मुंबई: घर में घुसकर महिला से सामूहिक बलात्कार, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाए

बता दें कि मॉडल की शिकायत के मुताबिक, पीड़ित माडल को राहुल ठाकुर नामक एक शख्स ने फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया था और केशव नामक शख्स से संपर्क करने को कहा था। केशव ने माडल से उसका बायो-डाटा और फोटो मांगे और राहुल पांडेय नामक शख्स से संपर्क करने के लिए कहा। पीड़ित मॉडल ने जब राहुल पांडेय से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे वेब सीरीज में काम करना होगा जिसमें कुछ बोल्ड सीन भी होंगे। चूंकि वेब सीरीज भारत में रिलीज होनी थी इसलिए पीड़िता ने मना कर दिया था।

राहुल पांडेय ने इस साल अक्टूबर में पीड़ित मॉडल से दोबारा संपर्क किया और कहा कि वह मोबाइल एप के लिए एक वेब सीरीज बना रहा है जो विदेश में रिलीज होगी और उसमें भी कुछ बोल्ड सीन होंगे। इसके बाद पीड़ित मॉडल तैयार हो गई। बाद में उसे अनिरुद्ध से मिलने को कहा गया जो पीड़ित मॉडल को मलाड वेस्ट में भाबरेकर नगर में स्थित एक टावर के फ्लैट में ले गया। वहां एक महिला मेकअप आर्टिस्ट, यास्मीन, अनिरुद्ध और आदित्य थे। वहां यास्मीन ने खुद को कैमरापर्सन, अनिरुद्ध और आदित्य को एक्टर बताया।

पीड़ित मॉडल को दी धमकी: बता दें कि शूटिंग के दौरान यास्मीन ने पीड़ित मॉडल से कपड़े उतारने के लिए कहा। कपड़े उतारने से मना करने पर यास्मीन ने 15 लाख रुपए के मानहानि मामले की धमकी दी, जिस पर पीड़ित मॉडल ने डरकर यास्मीन के कहने पर शूटिंग की। इसके बाद 22 अक्टूबर को पीड़ित मॉडल के किसी रिश्तेदार ने अश्लील साइटों पर उसके वीडियो होने की बात बताई तो उसने यास्मीन को फोन किया और उन्हें वहां से हटाने के लिए कहा।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार यास्मीन खान: इस पर यास्मीन खान ने 25 हजार रूपए की मांग की, लेकिन बाद में उसने पीड़ित मॉडल का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद ही पीड़ित मॉडल ने चारकोप पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। यास्मीन खान को मुंबई पुलिस ने अश्लील रैकेट में पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन तब गैंग दूसरा था जिसमें कुछ सेलिब्रिटी और कारोबारी शामिल थे। इस मामले में यास्मीन खान जमानत पर थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग