मुंबई

Video: शादी के 3 दिन बाद ही देश ने पुकारा, फौजी पति रवाना… भावुक हुई नई नवेली दुल्हन

India-Pakistan Tension : रेलवे स्टेशन पर अपने फौजी पति को विदा करने आई नवविवाहिता ने कहा, मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे हैं, देश से बड़ा कुछ नहीं है।
2 min read
• •
May 09, 2025
Army jawan Manoj Patil

India-Pakistan War: शादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था, दुल्हन के हाथों की मेहंदी जैसी की तैसी थी और नई नवेली दुल्हन को नम आंखों के साथ अपने फौजी पति को देश की सेवा के लिए विदा करना पड़ा। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले सेना के जवान मनोज ज्ञानेश्वर पाटील की शादी 5 मई को यामिनी पाटील से हुई थी। शादी की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के चलते मनोज की छुट्टी रद्द कर दी गई और उन्हें तुरंत सीमा पर रिपोर्ट करने का आदेश मिला। मनोज ने बिना कोई देर किए, देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए 8 मई को ड्यूटी ज्वाइन करने निकल पड़े।

जलगांव जिले के पाचोरा निवासी मनोज और यामिनी का विवाह पूरे रीति-रिवाज से सोमवार को संपन्न हुआ था। शादी के बाद नवदंपति ने जीवन की नई यात्रा के सपने देखने शुरू ही किए थे, लेकिन तभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं और मनोज को भी तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश मिला।

मनोज जब ड्यूटी पर लौटने के लिए अपने घर से निकले तो नवविवाहिता पत्नी की आंखें नम हो गईं, लेकिन यामिनी ने खुद को संभाला और कहा, मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे हैं, देश से बड़ा कुछ नहीं है।

परिवार के साथ शादी की खुशियां मना ही रहे थे कि तभी मनोज को देशसेवा का कर्तव्य निभाने जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं होता। जबकि मनोज की पत्नी यामिनी ने भी इस कठिन परिस्थिति में देशसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और पति को भावुक होकर विदा किया।

मनोज को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची यामिनी ने कहा, मुझे गर्व है कि मेरे पति सीमा पर देश की रक्षा के लिए जा रहे हैं, देश से बड़ा कुछ नहीं होता। यामिनी का यह जज्बा न सिर्फ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है।

Updated on:
09 May 2025 10:48 pm
Published on:
09 May 2025 10:05 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’