
मोनालिसा और फरमान (सोर्स: X @arz7850 के अकाउंट द्वारा)
Monalisa-Farman Marriage: सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने शरजील इमाम के पेरोल पर बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद मोनालिसा और फरमान की शादी होने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने शरजील इमाम के पेरोल को कैंसिल करने की मांग भी की है। इस पर नाजिया ने कहा है कि फरमान शाहीन बाग के एनआरसी-सीएए विरोध प्रदर्शन में 'ढपली गैंग' से जुड़ा था और शरजील इमाम के काफी करीबी था।
मुद्दा ये है कि नाजिया इलाही खान ने ही मोनालिसा और फरमान के लव जिहाद और शादी को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ये मामला ऐसे समय में सामने आया है जब शरजील इमाम पैरोल पर बाहर आया है, इसलिए उसके पेरोल को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए, अभी ही आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
दरअसल, खरगोन में मीडिया से बातचीत करते हुए नाजिया ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के दौरान फरमान और शरजील इमाम के बीच काफी घनिष्ठ संबंध थे और उसे ढपली गैंग में भी देखा गया था, जिसकी पुष्टि के लिए कई सारे पुराने वीडियो भी देखे जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी साफ किया कि इस मुद्दे को वे केरल चुनाव से जोड़ती नहीं हैं। उनका मकसद एक युवती यानी मोनालिसा की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है।
नाजिया के आरोपो का खेल यहीं खत्म नहीं हुआ था, उन्होंने आगे कहा कि केरल सरकार मोनालिसा और उसकी मां को क्यों छिपा रही है, जिसके कारण परिवार के लोग उनसे कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से मोनालिसा की मां की हालत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ गया है। बता दें, नाजिया ने आगे कहा कि यदि जल्दी मुलाकात नहीं कराई गई तो उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
इतना ही नहीं, नाजिया ने केरल सरकार से मांग की कि तुरंत मोनालिसा और उसकी मां की परिवार से मुलाकात होनी चाहिए और मैं प्रेम संबंधों के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यदि शादी हुई है तो माता-पिता से दूरी क्यों बनाई जा रही है? उन्होंने आगे कहा कि क्या माता-पिता का अपने बच्चों पर कोई अधिकार नहीं होता।
नाजिया ने लव जिहाद पर कहा कि यदि इस मामले की सही जांच हुई तो इससे झांगुर पीर जैसे बड़े मामलों का भी खुलासा हो सकता है, जिससे इस मुद्दे को देश के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाने में कानूनी कदम उठाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए वो देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस मामले पर बातचीत करने की कोशिश करेंगी। बता दें, इन सब विवादों के बाद नाजिया इलाही खान ने अंत में टाइम्स के अनुसार दिए इंटरव्यू में खुद को सनातनी मुस्लिम बताया और कहा," मैं सनातनी मुस्लिम हूं… भारत माता की जय और वंदे मातरम।"
Updated on:
18 Mar 2026 07:17 am
Published on:
18 Mar 2026 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
