मुंबई

साईं के दरबार में भी झूठ बोल गए मोदी : अशोक चव्हाण

चव्हाण ने कहा कि हकीकत में 25 लाख आवास बनाए गए हैं, जिसे मोदी सवा करोड़ बता रहे हैं...

less than 1 minute read
Oct 19, 2018

(मुंबई): कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने पीएम मोदी के सवा करोड़ लोगों को घर देने के दावे को झूठा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के इस दावे में उनके झूठ की पोल खोल दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने इसे मोदी का राजनीतिक जुमला करार देते हुए देश वासियों को गुमराह करने वाला बयान बताया।


चव्हाण ने कहा कि हकीकत में 25 लाख आवास बनाए गए हैं, जिसे मोदी सवा करोड़ बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शिर्डी के साईं बाबा से प्रार्थना करते हैं कि वे सत्य बोलें। प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। आंकड़ों का सहारा लेते हुए उन्होंने यूपीए शासन काल में बनाए गए आवासों का विवरण दिया है।

यूपीए सरकार में बने थे 1.28 करोड़ 92 हजार घर...

चव्हाण ने बताया कि 2004-2013 में इंदिरा आवास योजना के तहत 2 करोड़ 24 लाख 37 हजार घर बनाए गए थे। वहीं मोदी सरकार अभी तक प्रधान मंत्री की आवास योजना के उद्देश्य को पूरा तक नहीं कर सकी है। 2013 में राजीव आवास योजना के तहत 1.17 लाख घर बने थे। मोदी सरकार जहां आवाम से 2022 तक दो लाख घरों के निर्माण का झुनझुना दिया था, वहीं 10 जुलाई 2017 तक सिर्फ केवल 1.33 लाख घर ही बन सके। कैग की रिपोर्ट माने तो 2008-2013 के दौरान 1.28 करोड़ 92 हजार घर बनाए थे।

ये भी पढ़ें

TITLI IMPACT: तितली के कहर से उभर पाने में आ रही परेशानी, पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद
Published on:
19 Oct 2018 09:55 pm
Also Read
View All