मुंबई

Bank Holiday: भाई दूज की छुट्टी कब…अभी और कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

Is Today Bank Holiday: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में बैंक दो दिन बंद रहेंगे, जबकि सिक्किम में बैंक लगातार चार दिन तक नहीं खुलेंगे।

2 min read
Oct 21, 2025
इस हफ्ते चार दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी

Bank Holiday Today: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लगातार छुट्टियों के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की तरह ही बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। कई राज्यों में तो लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई गई। हालांकि महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर को बैंक खुले थे, जबकि अधिकांश राज्यों में दिवाली और नरक चतुर्दशी की छुट्टी थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने की बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में बैंक 21 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा व दिवाली) और 22 अक्टूबर (बलिप्रतिपदा, दीपावली) को बंद रहेंगे। यानी दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को भाईदूज और अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण गुजरात, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंकें बंद रहेंगी, लेकिन महाराष्ट्र में बैंकें उस दिन भी खुली रहेंगी।

ये भी पढ़ें

शिरडी साईंबाबा के दर्शन के बाद शराब पी… कुछ घंटे बाद ट्रेन की चपेट में आए, 2 लोगों की मौत

22 अक्टूबर को कहां बैंक अवकाश?

बुधवार 22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर को कहां बैंक अवकाश?

गुरुवार 23 अक्टूबर को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन, भ्रातृ द्वितीया और निंगोल चक्कौबा के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में लंबी छुट्टी

महाराष्ट्र में दो दिन यानी 21 और 22 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश रहेगा। गुजरात और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 अक्टूबर को दो दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सिक्किम में रविवार के बाद अब बैंक 24 अक्टूबर को ही खुलेंगे। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम में तीन दिन बैंक नहीं खुलेंगे, 22 अक्टूबर से बैंकों में सामान्य कामकाज शुरू होगा।

गौरतलब हो कि दिवाली की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Updated on:
21 Oct 2025 10:51 am
Published on:
21 Oct 2025 10:48 am
Also Read
View All