मुंबई

Bhojpuri Cinema: इस शख्स के कहने पर भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह ने की थी एंट्री, आज करती हैं लाखों दिलों पर राज

भोजपुरी सिनेमा अब पूरी दुनिया में मशहूर हो रहा है। भोजपुरी जगह की अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज अक्षरा भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम है जोकि लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने किसके कहने पर भोजपुरी इंडस्ट्री में आने का फैसला किया।

2 min read
Aug 27, 2022
Akshara Singh

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा सिंह को बॉस लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं आज अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। फिल्मों के साथ ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आने वाले 30 अगस्त को अक्षरा सिंह अपना 29 वां जन्मदिन मनाएंगी। अक्षरा के फिल्मी करियर से जुड़ी कई ऐसे बातें हैं जो शायद दर्शक नहीं जानते होंगे।

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। एक्टिंग से पहले बतौर डांसर करियर बनाना चाहती थी अक्षरा। लेकिन किसी के कहने पर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और आज ऐसी स्टार बन गई, जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यह भी पढ़ें: Pune Auto Rickshaw Fare Hike: पुणे में 1 सितंबर से ऑटोरिक्शा किराए में होगी 4 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगेगा एक और झटका

बता दें कि अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह अभिनेत्री हैं। नीलिमा सिंह फिलहाल टीवी शो में काम कर रही हैं। अक्षरा के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह जी भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं। फिल्मी परिवार से वास्ता रखने के बावजूद भी अक्षरा फिल्मों में नहीं आना चाहती थी। अक्षरा को भोजपुरी फिल्मों में लाने वाले शख्स और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन हैं। रवि किशन ने खुद अक्षरा सिंह को उनके घर जाकर फिल्म के लिए ऑफर दिया था।

अक्षरा सिंह को डांस करना पसंद था और वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन अचानक एक दिन रवि किशन अक्षरा सिंह के घर पहुंचे और उन्हें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के लिए बतौर लीड रोल ऑफर किया। इसके बाद अक्षरा सिंह फिल्म के लिए हामी भर दी। ये फिल्म हिट रही और इसके बाद अक्षरा को लगातार कई फिल्में ऑफर हुए। आज अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों और गानों के साथ राज करती हैं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। अक्षरा सिंह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि अक्षरा सिंह खुद को फिट रखने के लिए कई घंटे जिम में पसीना बहाती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं।

Updated on:
27 Aug 2022 09:59 pm
Published on:
27 Aug 2022 09:50 pm
Also Read
View All