मुंबई

Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड के इन दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा में दिखाया है अपना जलवा, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। आज भोजपुरी के कलाकार वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बीते दिनों कई ऐसी खबरें आई कि कुछ भोजपुरी स्टार्स अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखा चुके हैं।

2 min read
Aug 16, 2022
bollywood_and_bhojpuri.jpg
Amitabh Bachchan, Dharmendra and Ajay Devgn

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री खूब तरक्की कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड को टक्कर देंगी। इन दिनों भोजपुरी गायकों और अभिनेताओं द्वारा नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं। आज भोजपुरी के कलाकार वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बीते दिनों कई ऐसी खबरें आई कि कुछ भोजपुरी स्टार्स अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखा चुके हैं।

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महान कलाकार अमिताभ बच्चन ने भी भोजपुरी सिनेमा में नजर आ चुके हैं। साल 2006 में बिग बी ने में भोजपुरी फिल्म गंगा में काम किया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन का पैतृक घर उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ही हैं ऐसे में उनको भोजपुरी फिल्म में देखना फैन्स के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह भी पढ़ें: Kolhapur: शिवाजी महाराज और शाहू महाराज के पोस्टर के सामने लड़कियों का अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल

धर्मेंद्र: अमिताभ बच्चन अगर भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुके है तो उनके दोस्त वीरू का पीछे रहेंगे। जी हां, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी खुद को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूर नहीं रख पाए। उनकी फिल्म ‘देस परदेस’ ने भोजपुरी सिनेमा में धूम मचा दी थी।

अजय देवगन: इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन का नाम है। फिल्म जगत के सिंघम अजय देवगन भी भोजपुरी इंडस्ट्री के जादू से नहीं बच पाए। अजय देवगन ने अपने करियर में मात्र एक ही भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ की हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

शत्रुघ्न सिन्हा: बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने दशकों तक हिन्दी सिनेमा पर राज किया हैं लेकिन बिहारी बाबू ने अपने अभिनय का दम भोजपुरी सिनेमा में भी दिखाया हैं। उन्होंने फिल्म राजा ठाकुर से भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

हेमा मालिनी: कई लोगों को भले ही ये बात शॉकिंग लगे, लेकिन ये सच है कि हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन थे। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल किया था।

मिथुन चक्रवर्ती: भोजपुरी फिल्म भोले शंकर में मिथुन चक्रवर्ती ने बढ़िया अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में मनोज तिवारी और मोनालिसा थे। ये फिल्म खूब चली थी। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने भोजपुरी फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया।

जैकी श्रॉफ: खलनायक फिल्म में जैकी श्रॉफ ने विलेन का किरदान निभाया था। विलेन के रोल में भोजपुरी दर्शकों से जैकी श्रॉफ को हीरो जितना प्यार मिला।

भाग्यश्री: बॉलीवुड की अभिनेत्री भाग्यश्री एक नहीं, बल्कि कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। भाग्यश्री को बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा दोनों ही जगह बहुत प्यार मिला है।

Updated on:
16 Aug 2022 09:51 pm
Published on:
16 Aug 2022 09:50 pm