मुंबई

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण हादसा, आयशर से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 13 घायल

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

2 min read
Jan 13, 2025
File Photo

महाराष्ट्र में नासिक-मुंबई महामार्ग (Mumbai Nashik Highway Accident) पर रविवार को भयानक सड़क हादसा हुआ। लोहे का सरिया लेकर धुले से मुंबई जा रही ट्रक को पीछे से एक टेंपो ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि शरीर में सरिया घुसने से कई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

यह भयानक हादसा रविवार रात करीब 8 बजे नासिक के द्वारका चौक स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर जाम लगने से करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई।

जानकारी के मुताबिक, लोहे की छड़ें लेकर एक आयशर ट्रक धुले से मुंबई की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप टेंपो ने आयशर को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से एक और तेज रफ्तार वाहन टकराया। इस भयानक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत फ्लाईओवर पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार घायलों की मौत हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लगने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया।

कैसे हुआ हादसा?

आयशर ट्रक के पीछे कोई लाल बत्ती या कपड़ा या ऐसा कोई निशान नहीं था। जिस वजह से टेंपो चालक को ट्रक से बाहर निकली लोहे की सरिया नजर नहीं आई और यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। हादसे में अतुल मंडलिक, संतोष मंडलिक, दर्शन घरते, यश घरते की मौत हो गई। अन्य मृतकों के नाम पता नहीं चल सके है। जबकि राहुल राठौड़ (20), लोकेश निकम (18), अरमान खान (15) और तीन अन्य घायल हो गए हैं। मृतक मजदूर बताये जा रहे हैं और वह घूमने गए थे।

आयशर और पिकअप के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के सभी पीड़ित सिडको के सह्याद्रिनगर इलाके के रहने वाले हैं। वह दर्शन के लिए टेंपो से निफाड तालुका गए थे। वापस लौटते समय द्वारका चौक पर फ्लाईओवर से उतरते समय टेंपो ट्रक से पीछे से टकरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Jan 2025 09:36 am
Published on:
13 Jan 2025 12:55 am
Also Read
View All

अगली खबर