महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik News) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी भारतीय संस्कृति का एक अहम पहलू है, जो केवल दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन भी होती है। लेकिन नासिक की घटना ने तो ससुर और बहू के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया। जहां एक पिता ने अपनी ही होने वाली बहू से शादी कर लिया और बेटे की होने वाली पत्नी को उसकी सौतेली मां बनाकर घर लाया। जब इसके बारे में बेटे को पता चला, तब उसे गहरा सदमा लगा। उसने सांसारिक जीवन को त्यागते हुए संन्यास लेने का निर्णय लिया और साधु की तरह जीवन बीताना चाहता है।