महाराष्ट्र के ठाणे में हनीमून की जगह को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपने 29-वर्षीय दामाद पर तेज़ाब फेंक दिया। तेजाब से पीड़ित का चेहरा व शरीर झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शख्स अपनी नवविवाहित बेटी-दामाद को मक्का-मदीना भेजना चाहता था जबकि दामाद हनीमून पर दुबई जाना चाहता था। घटना के बाद आरोपी शख्स फरार बताया जा रहा है।