पुलिस के मुताबिक, जाधव परिवार शादी समारोह के लिए लोहगांव पुणे से बिरवाडी महाड जा रहा था। इसी दौरान तम्हिनी घाट के एक खतरनाक मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से बस पलट गई। हादसे में 2 पुरुष और 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 27 घायल लोगों को मानगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।