मुंबई

बिहार में भी फडणवीस का जलवा…जिन जिलों में किया प्रचार, वहां विपक्ष का हो गया सूपड़ा साफ

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है। रुझानों में 243 में से एनडीए 202 सीटों पर आगे है। जबकि महागठबंधन की झोली में महज 35 सीटें आती दिख रही है।

2 min read
Nov 14, 2025
नागपुर में फिर चला भाजपा का जादू (Photo: X/BJP)

बिहार चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। रुझानों में एनडीए को मिल रही प्रचंड जीत के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में ऐतिहासिक जनादेश मिला है। जनता ने फिर विकास और सुशासन को चुना है। अब तक के नतीजों और रुझानों में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा-जेडीयू एनडीए गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर जीत की तरफ बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस-आरजेडी महागठबंधन 40 के आसपास सीटों पर ही सिमटता दिखाई दे रहा है। एनडीए की इस बढ़त से महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि बिहार चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सक्रिय भूमिका को भी एनडीए की सफलता का एक अहम कारण माना जा रहा है। फडणवीस ने बिहार के करीब 61 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था, जिनमें से 48 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि उनकी सभाओं और रैलियों का जमीन पर असर हुआ है।

ये भी पढ़ें

बिहार में महागठबंधन हुआ ढेर तो 1700 km दूर विपक्ष की धड़कनें बढ़ीं, उद्धव सेना बोली- ये महाराष्ट्र पैटर्न है!

इन जिलों में किया प्रचार, NDA की आंधी बही

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बिहार के सात जिलों में दौरे किए थे। इनमें सारन, सिवान, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर शामिल हैं। उन्होंने 1 और 2 नवंबर को कई सभाएं और रोड शो किए थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान के रोड शो में भी फडणवीस गए थे।

सारण में एनडीए को अच्छी बढ़त मिली, जहां 10 में से 7 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे है। सिवान में भी स्थिति लगभग यही है और 8 में से 7 सीटों पर एनडीए को बढ़त है। पटना की 14 सीटों में से 11 पर भी एनडीए का स्पष्ट दबदबा नजर आया। मुजफ्फरपुर में 11 में से 10 सीटें एनडीए के पास है, जबकि सहरसा में 4 में से 3 सीटों पर गठबंधन ने बढ़त बनाई। खगड़िया में सभी 4 सीटों पर एनडीए आगे है और समस्तीपुर में 10 में से 6 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे है।

इन आंकड़ों से यह साफ है कि मुख्यमंत्री फडणवीस की रैलियों ने एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में मदद की है। बिहार में मिल रही इस सफलता ने एनडीए के राजनीतिक आत्मविश्वास को और मजबूत किया है, जबकि महागठबंधन के लिए यह बड़ा झटका साबित हो रहा है।

वोट चोरी के झूठे आरोपों का बिहार ने दिया करारा जवाब-फडणवीस

बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर सीएम फडणवीस ने कहा, "मैं बिहार भाजपा और एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं। यह जीत बिहार की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रमाण है… महिलाओं और युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों ने जाति व्यवस्था को तोड़कर एनडीए को जीत दिलाई है। जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है। AIMIM और सभी वामपंथी दलों की सीटें कांग्रेस से ज्यादा हैं। बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है। राहुल गांधी के वोट चोरी के झूठे आरोपों का जनता ने करारा जवाब दिया है।“

ये भी पढ़ें

NDA से अलग लड़ना अजित पवार को पड़ा भारी! बिहार में सूपड़ा साफ, उम्मीदवारों की जमानत बचना मुश्किल

Updated on:
14 Nov 2025 09:12 pm
Published on:
14 Nov 2025 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर