मुंबई

Maharashtra Political Crisis: अब महाराष्ट्र के NCP-कांग्रेस विधायकों पर बीजेपी की नजर! सांसद नासिर हुसैन ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन (Nasir Hussain) ने दावा किया कि हाल ही में बीजेपी ने उनकी पार्टी के विधायकों से संपर्क किया था। हुसैन ने मंगलवार को कहा, 'बीजेपी ने पिछले कुछ दिनों में हमारे विधायकों से संपर्क किया। यहां तक कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायकों और निर्दलीय विधायकों के साथ भी संपर्क किया गया। लेकिन हमारे विधायक अखंड हैं।"

2 min read
Jun 28, 2022
शरद पवार और उद्धव ठाकरे

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौट आएंगे और उनका बागी गुट बालासाहेब की शिवसेना को आगे ले लेकर जाएगा। शिंदे ने कहा कि उनके खेमे के विधायकों का शिवसेना नेताओं के संपर्क में होने की बात झूठी है। इस बीच कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन (Nasir Hussain) ने दावा किया कि हाल ही में बीजेपी ने उनकी पार्टी के विधायकों से संपर्क किया था।

हुसैन ने मंगलवार को कहा, 'बीजेपी ने पिछले कुछ दिनों में हमारे विधायकों से संपर्क किया। यहां तक कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायकों और निर्दलीय विधायकों के साथ भी संपर्क किया गया। लेकिन हमारे विधायक अखंड हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी शिवसेना के बागी विधायक पार्टी में लौट आएंगे और इस संकट का जल्द समाधान हो जाएगा। यह भी पढ़ें-शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे दे रहे थे सीएम पद से इस्तीफा, लेकिन इस नेता की एंट्री से बदला प्लान

हुसैन ने कहा, 'जब शिवसेना विधायक गुवाहाटी से लौटेंगे तो उनकी पार्टी का मुद्दा सुलझ जाएगा। अभी तक किसी ने अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया है और न ही सरकार ने विश्वास प्रस्ताव की मांग की है, तो राज्यपाल फ्लोर टेस्ट के लिए कैसे बुला सकते हैं?’

महाराष्ट्र का सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को 40 बागी विधायकों में से 16 के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही पर 11 जुलाई तक रोक लगा दी थी। इन 16 विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई पार्टी की बैठक में शामिल नहीं होने के लिए अयोग्यता नोटिस दिया गया था।

उधर, उलझी हुई शिवसेना कानूनी सलाह ले रही है। ख़बरों की मानें तो शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के एमवीए गठबंधन में वर्तमान में 117 विधायक होने की संभावना है, जबकि शिंदे गुट में बीजेपी, निर्दलीय और अन्य के साथ कुल 168 विधायक होने की उम्मीद है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 144 है। ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का गिरना तय है।

Published on:
28 Jun 2022 02:48 pm
Also Read
View All