मुंबई

भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष देशमुख हुए कांग्रेस में शामिल

गांधी जयंती के मौके पर आशीष देशमुख ने वर्धा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी और घर लौटने की अपनी इच्छा जताई थी...
less than 1 minute read
Oct 17, 2018
asish deshmukh
asish deshmukh

(मुंबई): पिछले एक साल से भाजपा के नेतृत्व से नाराज चल रहे आशीष देशमुख ने बुधवार दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय जाकर पार्टी में शामिल हो गए हैं। नागपुर के वरिष्ठ नेता देशमुख ने राहुल गांधी से दिल्ली के निवास पर मुलाकात की। विदित हो कि भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे आशीष देशमुख ने पिछले हफ्ते भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, जो महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा के लिए एक बड़े धक्के के समान देखा जा रहा था। गांधी जयंती के मौके पर आशीष देशमुख ने वर्धा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी और घर लौटने की अपनी इच्छा जताई थी।

लोकसभा के लिए अधिक रुचि

बता दें कि आशीष देशमुख ने कांग्रेस में प्रवेश करने से पहले कहा था कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अधिक रुचि थी। इससे यह स्पष्ट है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाय लोकसभा में अधिक रुचि रखते हैं। आशीष देशमुख को उम्मीद है कि उन्हें नागपुर या वर्धा विधानसभा से उम्मीदवारी मिल सकती है। नागपुर में नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस की संख्या दो अंकों तक बढ़ गई है। इसमें जहां आशीष देशमुख ने भी नागपुर में कांग्रेस नेताओं की इच्छा व्यक्त की, वहीं दूसरी तरफ उन्हें नितिन गडकरी के निर्वाचन क्षेत्र का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने वर्धा निर्वाचन क्षेत्र का विकल्प बना रखा है।

Published on:
17 Oct 2018 06:16 pm