30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में हज हाउस के रूफ़ टॉप से फहराया गया सबसे ऊंचा तिरंगा

किसी भी इमारत के टेरेस पर फहराया जाने वाला ये राष्ट्र ध्वज अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 116 मीटर रखी गई है।...

less than 1 minute read
Google source verification
national flag

मुंबई: केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार नक़वी ने मुंबई के हज हाउस के रूफ़ टॉप से बुधवार को सबसे ऊंचे राष्ट्र ध्वज को फहराया। इस विशाल तिरंगे का आकार 20×30 फुट है, जो 30 मीटर के उच्च मस्तूल यानी हाई मास्ट के सहारे फहराया गया। ये राष्ट्र ध्वज सतह से 350 फुट की ऊंचाई पर लोगों को लहराता हुआ नजर आएगा। किसी भी इमारत के टेरेस पर फहराया जाने वाला ये राष्ट्र ध्वज अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 116 मीटर रखी गई है।

nakvi

मुंबई के हज हाउस की छत पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार नक़वी ने हज 2019 के आवेदन की भी घोषणा की। नकवी ने कहा कि हज 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2018 से शुरू हो जाएगी।