3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्धव ठाकरे के आरोप पर मंत्री संजय शिरसाट का पलटवार, बोले- राम मंदिर के पैसे से पार्टियां नहीं तोड़ी जातीं

Ayodhya Ram Lalla Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि मंदिर के फंड का इस्तेमाल पार्टियां तोड़ने के लिए नहीं किया जाता है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir Donation Row

उद्धव ठाकरे के आरोप पर मंत्री संजय शिरसाट का पलटवार

Ram mandir Donation Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। मंत्री संजय शिरसाट ने इस मामले पर उद्धव ठाकरे के बयान को बचकाना बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के फंड का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए नहीं किया जाता। बल्कि यह पैसा पूरी तरह से मंदिर के निर्माण, रखरखाव और सुरक्षा जैसे कामों के लिए होता है। शिरसाट ने बताया कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और कहा कि अगर जांच के दौरान कोई और दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर का पैसा मंदिर के काम में आता है, पार्टियां तोड़ने में नहीं"

बता दें कि उद्धव ठाकरे के आरोपों का जवाब देते हुए संजय शिरसाट ने साफ किया कि राम मंदिर के फंड का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक पार्टी को तोड़ने या राजनीतिक जोड़-तोड़ के लिए नहीं किया जाता है। यह पैसा पूरी तरह से भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण, उसके रखरखाव, विकास और सुरक्षा जैसे पवित्र कार्यों के लिए सुरक्षित है।' उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और एक बेहद संवेदनशील व धार्मिक मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार, जांच जारी

वहीं, इस विवाद से जुड़े कानूनी घटनाक्रम और कार्रवाई पर जानकारी देते हुए मंत्री शिरसाट ने बताया कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरी बारीकी से जांच कर रही हैं। अगर जांच के दौरान कोई भी अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

उद्धव ठाकरे का बयान

उद्धव ठाकरे ने श्रीराम मंदिर की दानपेटी और चंदा निधि में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर जुटाई गई श्रद्धालुओं की आस्था की कमाई में गड़बड़ी हुई है और भाजपा को इस पर जवाब देना चाहिए। ठाकरे ने ऐलान किया कि इस मुद्दे पर जवाबदेही तय कराने के लिए उनकी पार्टी 5 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर 'राम रक्षा' आंदोलन करेगी।

चुनावों से पहले हिंदुत्व के मुद्दे पर आमने-सामने दोनों गुट

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में आगामी विधायी और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए दोनों ही गुट हिंदुत्व और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उद्धव गुट जहां लगातार शिंदे सरकार और महायुति गठबंधन पर वित्तीय और राजनीतिक पारदर्शिता को लेकर आक्रामक है, वहीं शिंदे गुट इन बयानों को सीधे तौर पर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और राम मंदिर का अपमान बताकर पलटवार कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग