मुंबई

Maharashtra: बालासाहेबांची शिवसेना के साथ मिलकर BJP लड़ेगी विधानसभा और लोकसभा चुनाव, तय हुआ फॉर्मूला

BJP Shiv Sena Eknath Shinde Alliance: बीजेपी ने पहले भी घोषणा की थी कि वह शिंदे गुट यानी बालासाहेबंची शिवसेना (Balasahebanchi Shiv Sena) के साथ मुंबई निकाय चुनाव लड़ेगी। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि आगामी बीएमसी चुनाव में उनका महापौर होना तय है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 4:30 PM IST
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis Cabinet
शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के बीच बीजेपी और शिंदे गुट के गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिवसेना (Shiv Sena) राज्य विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और 2024 के आम चुनाव (General Election) एक साथ लड़ेगी।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, बीजेपी 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ गठबंधन में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि हम 45 लोकसभा सीटें और 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने के लिए तैयार हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: अब्दुल सत्तार के खिलाफ महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, जया बच्चन बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

बीजेपी ने पहले भी घोषणा की थी कि वह शिंदे गुट यानी बालासाहेबंची शिवसेना (Balasahebanchi Shiv Sena) के साथ मुंबई निकाय चुनाव (BMC Election) लड़ेगी। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि आगामी बीएमसी चुनाव में उनका महापौर होना तय है और इसके लिए योजना बना ली गई है।

बीते जून महीने में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना विधायकों के एक समूह द्वारा महाराष्ट्र की पूर्व सरकार के खिलाफ विद्रोह करने के बाद शिवसेना दो गुटों में विभाजित हो गई थी। परिणामस्वरूप शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से बनी महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई।

एक हफ्ते से अधिक समय तक चले सियासी ड्रामें के बाद एमवीए सरकार अल्पमत में आ गई और उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि फडणवीस ने डिप्टी के रूप में शपथ ली थी।

Published on:
Also Read
View All
सगाई टूटने की अफवाहों पर जिया शंकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ चीजें प्राइवेट होती हैं

‘गौरी लंकेश की हत्या ने प्रकाश राज को अंदर तक हिला दिया था’, फिल्मों और विज्ञापनों से धोना पड़ा हाथ, पत्नी के किया खुलासा

अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

ऑनलाइन पोस्ट से शुरू हुआ खौफनाक पीछा, परिवार की जान को लेकर डरीं इन्फ्लुएंसर कियारा किंग, लेनी पड़ी पुलिस और थेरेपी की मदद

‘महिलाओं की सुरक्षा पहले ही चिंता का विषय’, AI के गलत इस्तेमाल पर भड़कीं एक्ट्रेस सुनैना