30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: अब्दुल सत्तार के खिलाफ महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, जया बच्चन बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Jaya Bachchan on Maharashtra Minister Abdul Sattar: सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ शिवसेना (शिंदे गुट) नेता सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा सांसद जया बच्चन, एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण, शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और एक्शन लेने की मांग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 14 Nov 2022, 3:11 PM IST

Jaya Bachchan slams Maharashtra minister Abdul Sattar

जया बच्चन ने महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार पर हमला बोला की खिंचाई की

Jaya Bachchan Slams Abdul Sattar Over Supriya Sule Statment: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिनजक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सोमवार को शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं का एक महिला प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ शिवसेना (शिंदे गुट) नेता सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा सांसद जया बच्चन, एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण, शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल कोश्यारी से मिला और एक्शन लेने की मांग की। यह भी पढ़े-Maharashtra: अब्दुल सत्तार पर बिफरे देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने का आरोप

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा “आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और जल्द ही हम राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं सहित कोई भी व्यक्ति को बाहर निकाल कर एक मिसाल कायम करना चाहिए।“

क्या है मामला?

हाल ही में सीएम एकनाथ शिंदे नीत बालासाहेबंची शिवसेना के मंत्री अब्दुल सत्तार ने सुले का जिक्र करते हुए कथित तौर पर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जब संवाददाताओं ने उनसे खोखे (रुपये के बक्से) तंज के बारे में सवाल किया था। हालांकि औरंगाबाद जिला स्थित सिल्लोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सत्तार ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। साथ ही दावा किया था कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। उनके बयान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़