
(नागपुर): नागपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में बदमाशों की ओर से शिकार बनाया गया भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को। बदमाशों ने घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस जांच में जुट गई है।
नृशंसा हत्या की यह घटना नागपुर शहर के दिघोरी इलाके के आराधना नगर की है। सोमवार देर रात को हथियारबंद हमलावरों ने घर में घुसकर बीजेपी कार्यकर्ता कमलाकर पाहनकर और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों की निर्ममता से हत्या कर दी ।
नींद में ही किया बच्चों और महिलाओं पर वार
हमलावरों ने कमलाकर की पत्नी मां बेटी और भांजी को भी नींद में ही मार डाला, पांचो की खून से सनी लाशें घर में पड़ी मिली। ये सभी एक कमरे में सोए हुए थे जबकि कमलाकर की छोटी बेटी मिताली और भांजी वैष्णवी दूसरे बेड पर सोई हुई थी। हमलावरों का ध्यान नहीं जाने से ये दोनों जीवित बच गई। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
हमलावरों ने परिवार के चिराग को बुझा दिया। मृतक कमलाकर घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने परिवार के अलावा एक भांजे और भांजी को भी अपने पास रखता था।,सूचना मिलने के बाद नंदनवन पुलिस घटनास्थल पहुंचे और आगे की जांच कर रही है।
सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था
घर में घुसकर एक साथ 5 लोगों को मार डालने की शहर में पिछले कुछ सालों की यह पहली घटना है । इस हत्याकांड के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। हमलावरों ने हत्याकांड को जिस निर्मलता से अंजाम दिया वह दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप उठी ।