3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ज़्यादा ही खुल्लम-खुल्ला प्यार कर रहा था कपल, पुलिस के आते ही लड़की को छोड़ भाग गया लड़का

कुछ राहगीरों ने जहां इस कृत्य का वीडियो बनाया वहीं, कुछ पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 10 Jun 2018, 11:05 AM IST

marine drive

कुछ ज़्यादा ही खुल्लम-खुल्ला प्यार कर रहा था कपल, पुलिस के आते ही लड़की को छोड़ भाग गया लड़का

नई दिल्ली। प्यार करने वालों को प्यार के इज़हार के लिए कोई खास जगह ढूंढने की जरूरत नहीं होती। प्यार के पंछी कहीं भी और कभी भी अपने प्यार का इज़हार कर देते हैं। इस बात का जीता-जागता और एकदम ताज़ा मामला मुंबई से आया है। दक्षिण मुंबई के व्यस्ततम इलाके मरीन ड्राइव में गुरुवार को एक अजीब घटना सामने आई। इस इलाके में जहां सैकड़ों लोग आ-जा रहे थे, वहीं एक प्रेमी युगल ढिठाई से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। उनके इस कृत्य को सैकड़ों लोगों ने देखा और तस्वीरें लीं, वीडियो भी बनाई। रोड डिवाइडर पर हुए इस प्यार के इजहार का वीडियो शुक्रवार शाम को वायरल हो गया।

कुछ राहगीरों ने जहां इस कृत्य का वीडियो बनाया वहीं, कुछ पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही प्रेमी युगल ठठक गए और जल्दी-जल्दी अपने कपड़े ठीक किए सड़क पार कर दूसरी तरफ चले गए। सड़क के दोनों ओर भारी यातायात की वजह से पुलिस महिला को ही पकड़ने में कामयाब हो पाई, पुरुष जो कि विदेशी नागरिक प्रतीत हो रहा था, वहां निकलने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त एम.के. शर्मा ने कहा कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं मालूम पड़ती। उसे महिला सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में कहा कि वह गोवा से है, लेकिन बाद वह अपने बयान से पलट गई और विरोधाभासी बयान दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे विदेशी की पहचान की जा सके। दोनों के खुल्लम-खुल्ला प्यार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देश का एक तबका जहां इसे घिनौना कृत्य बता रहा है, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इसमें कोई बुराई नहीं है। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों पहले कोलकाता में खुलेआम प्यार करने के आरोप में भीड़ ने एक कपल की पिटाई कर दी थी।