मुंबई

दिवाली गिफ्ट को लेकर हुआ विवाद, तो बॉस ने अपने कर्मचारी की कर दी हत्या

Maharashtra Crime News: मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर्मचारी की हत्या की साजिश रची। इसके लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2025, 9:19 PM IST
Murder for Diwali gift in Maharashtra
दिवाली गिफ्ट को लेकर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या की

देशभर में दिवाली धूमधाम से मनाई गई, लेकिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया। दिवाली का गिफ्ट न मिलने पर हुए विवाद ने एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली। यह घटना चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके की है। मृतक युवक का नाम नितेश ठाकरे (26) बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सुजीत गणवीर (25), करण मेश्राम (22), यश राऊत (19), प्रतीक मेश्राम (22), तौसीफ शेख (23) और अनिल बोंडे (22) को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुजीत गणवीर का चंद्रपुर के दुर्गापुर में पान की दुकान है, जहां नितेश कुछ महीनों से काम कर रहा था। दिवाली के मौके पर नितेश ने मालिक सुजीत से नए कपड़े या कोई गिफ्ट मिलने की उम्मीद की थी। लेकिन जब सुजीत ने इनकार किया, तो दोनों के बीच बहस और गालीगलौज शुरू हो गई। इसी बात से गुस्से में आकर सुजीत ने नितेश को सबक सिखाने की ठान ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजीत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नितेश ठाकरे की हत्या की साजिश रची। उसने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और नितेश को फिल्म देखने के बहाने बुलाया। जब नितेश पहुंचा, तो उसे लॉ कॉलेज के पीछे एक सुनसान जगह ले जाया गया। वहां सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के अंदर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल रामनगर पुलिस और स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
24 Oct 2025, 9:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Twitter Reaction: रणबीर- साई पल्लवी की ‘रामायण’ देख किसी ने कहा- शानदार तो किसी का टूटा दिल, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘पहले से ज्यादा अब असुरक्षित हैं हम’, सैफ अली खान ने पर दिया बेबाक बयान, करीना कपूर का रिएक्शन वायरल

‘मैं नाईट ड्रेस में सड़क पर चिल्ला रही थी’, सैफ पर हमले की रात पर पहली बार करीना कपूर ने KWK में शेयर किया डरावना मंजर

‘महाभारत’ के अभिनेता आयुष शाह से 4.44 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, MyFledge के निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

राधिका आप्टे के ‘फिल्म में मामा से शादी’ वाले बयान पर प्रोड्यूसर SKN ने कसा तंज?, बोले- ‘पहले पहचान बनाई, अब सालों बाद पछतावा’