शिकायत के मुताबिक, कथित धोखाधड़ी में बैंक खातों के फर्जी स्टेटमेंट, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, कार्यालय परिसर और पुरस्कारों का इस्तेमाल किया गया। आयुष शाह का आरोप है कि उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करने के मकसद से फर्जी संपर्कों और भविष्य में निवेश मिलने के वादों का सहारा लिया गया। शाह ने दावा किया है कि इन वित्तीय लेन-देन के कारण उन्हें 4.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।