4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Weather: अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा राज्य का हाल? जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:54 PM IST

Maharashtra Weather Forecast

महाराष्ट्र में बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी अपडेट (Patrika File Photo)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 4 से 8 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर के कुछ हिस्सों के साथ कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी तेलंगाना व इससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक अवदाब (Depression) स्थित है। यह भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का अवशेष है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश तथा दक्षिण ओडिशा एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4-5 नवंबर के दौरान इसका असर महाराष्ट्र के विदर्भ में दिख सकता है और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मुंबई, ठाणे और पुणे समेत इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD मुंबई की ओर से जारी जिला स्तरीय पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पांचों दिन बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं दिया गया है। इसका मतलब है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, सातारा, सांगली और सोलापुर में भी बारिश होने की उम्मीद कम ही है। पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर खत्म हो चुका है।

सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर में हल्की बारिश के आसार

IMD के पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान सिंधुदुर्ग जिले में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। कोल्हापुर जिले और उसके घाट क्षेत्रों में भी इसी दिन हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, 5 नवंबर से 8 नवंबर तक इन इलाकों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मराठवाड़ा और विदर्भ के लिए कोई चेतावनी नहीं

विदर्भ के अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

इसी तरह छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और धाराशिव में भी अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन जिलों के लिए भी IMD ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़