
Box Office collection Report Saturday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' जबरदस्त कमाई कर रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' की कमाई बीते 4 दिन से नीचे की ओर जा रही थी। आज यानी शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त वापसी की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 10वें दिन, 16 सितंबर को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो शुक्रवार से 12 करोड़ ज्यादा है। 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन में कुल कलेक्शन 440 करोड़ हो गया है।
7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रिलीज के चौथे दिन, रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ रही। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई गिरकर 26 करोड़, सावतें दिन बुधवार को 23 करोड़ कमाए। गुरुवार को 21 और शुक्रवार को फिल्म की कमाई 20 करोड़ रही। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़त दिखी और फिल्म ने 32 करोड़ कमाए।
गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' की कमाई में भी शनिवार को बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जहां फिल्म ने 44 लाख कमाए थे, वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 58 लाख रहा है। गदर-2 की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 518 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 23वें दिन, 16 सितंबर को 50 लाख का कलेक्शन किया है। 'ड्रीम गर्ल 2' का इंडिया में कुल कलेक्शन 102 करोड़ है।