'जवान' के बाद अब आएगी 'जवान 2'? एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जवाब कर देगा शाहरुख के फैंस को खुश
मुंबईPublished: Sep 13, 2023 02:57:50 pm
Jawan: 'जवान' के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से फिल्म के सेकेंड पार्ट पर सवाल पूछे जाने लगे थे।


सान्या मल्होत्रा के 'जवान' में निभाए रोल की काफी तारीफ हो रही है।
Jawan: शाहरुख खान के लीड रोल वाली 'जवान' ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। सिनेमाघरों में धमाल मचा रही इस फिल्म के सेकेंड पार्ट की भी मांग फैंस की ओर से हो रही है। इस पर जवान में अहम रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का भी रिएक्शन आया है। एक पोर्टल से बातचीत में कहा है कि कई लोगों ने उनसे फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा है। ये बताता है कि लोग फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं।