4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP कार्यकर्ताओं को मुंबई पुलिस कमिश्नर की दो टूक, बिना अनुमति स्कूल में घुसे तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mumbai Police Commissioner: मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के बिना अनुमति स्कूलों में प्रवेश करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Google source verification
Mumbai Police Commissioner

अभिजीत दिपके और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती। फाइल फोटो- आईएएनएस

CJP School Entry: मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों और शहर में किसी भी संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी गैंग को शहर में पैर जमाने नहीं देगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। देवेन भारती ने कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग को पैर नहीं जमाने देंगे। 90 के दशक में लोगों ने देखा है कि किस तरह अंडरवर्ल्ड का सफाया किया गया था। अगर कोई संगठित गिरोह कुछ करने की कोशिश करता है तो उससे निपटने के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

पुलिस कमिश्नर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गैंग के नाम पर कई फिल्मी हस्तियों और अन्य चर्चित लोगों को लगातार धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी आपराधिक गिरोह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवेन भारती ने 90 के दशक का भी जिक्र किया, जब मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर संगठित अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण किया था।

बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश पर होगी कार्रवाई

देवेन भारती ने बिना अनुमति स्कूल परिसर में प्रवेश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित बीएमसी स्कूलों में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और उनके कथित 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी स्कूलों में पहुंचे थे। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस ने सीजेपी से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी या किसी भी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन की अनुमति के बिना जाते हैं और स्कूल या प्रिंसिपल की ओर से शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं है। बिना अनुमति किसी भी स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं किया जा सकता। सीजेपी कार्यकर्ता भी बिना इजाजत किसी स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकते।