मुंबई

‘iPhone की किस्त नहीं भर पा रहा था बेटा’, पिता ने खींचना चाहा तो दोनों गिरे, पीछे से मां भी कूदी; सामने आई नाराजगी की वजह

Chathrapati Sambhajinagar hill case: छत्रपति संभाजीनगर के वालूज में आईफोन 15 प्रो की ईएमआई को लेकर हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय बेटे ने पहाड़ी से छलांग लगा दी। बचाने गए पिता और पीछे से मां भी खाई में कूदे, तीनों की मौत।
2 min read
• •
Aug 22, 2026
Chathrapati Sambhajinagar hill case
छत्रपति संभाजीनगर में तीन मौतों के पीछे की सच्चाई आई सामने, फोटो सोर्स- एक्स ( @Deb_livnletliv )

Tisgaon Khawadya hill incident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वाळूज औद्योगिक क्षेत्र स्थित तिसगांव के पास खवड्या पहाड़ी से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महंगे 'आईफोन 15 प्रो' (iPhone 15 Pro) की किस्त (EMI) न भर पाने के चलते हुए पारिवारिक विवाद का अंजाम ऐसा खौफनाक होगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 18 साल के बेटे ने पहाड़ी से छलांग लगा दी, जिसे बचाने के चक्कर में पिता भी गहराई में जा गिरे और दोनों को आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी कड़े से छलांग लगा दी। पत्थरों से टकराकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आईफोन के लिए जिद और 3 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा

एनडीटीवी मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक कुणाल (18 वर्ष) ने हाल ही में किस्तों पर एक आईफोन खरीदा था। हालांकि, वह फोन की ईएमआई भरने में असमर्थ था और इसके लिए परिजनों से पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह उसका पिता मुरलीधर चांदगुडे के साथ विवाद हो गया।

नाराज होकर कुणाल सुबह करीब 10 बजे घर से निकलकर पहाड़ी की ऊंची चोटी पर चढ़ गया। खबर मिलते ही उसके माता-पिता, स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे तक कुणाल को नीचे उतारने की कोशिश की जाती रही। स्थानीय लोगों ने उसे आईफोन 15 प्रो दिलवाने का वादा भी किया और मां का हवाला देते हुए काफी समझाया, लेकिन कुणाल ने केवल यही कहा कि 'मुझे मरना ही होगा, मेरे पास यही एक रास्ता बचा है।'

पिता ने खींचना चाहा तो दोनों गिरे, पीछे से मां भी कूदी

दोपहर करीब 1 बजे, कुणाल को समझाने के प्रयास के बीच उसके पिता मुरलीधर चुपके से उस कड़े पर पहुंचे जहां कुणाल खड़ा था। उन्होंने पीछे से कुणाल को पकड़कर खींचने की कोशिश की, लेकिन अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे। अपने पति और इकलौते बेटे को नजरों के सामने खाई में गिरते देख मां संगीता चांदगुडे खुद पर काबू न रख सकीं और उन्होंने भी बिना एक पल गंवाए उसी कड़े से नीचे छलांग लगा दी।

इलाके में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस

पहाड़ी की चट्टानों पर गिरने के कारण तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे वाळूज और तिसगांव इलाके में सन्नाटा और मातम छा गया है। वालूज एमआईडीसी और बेल्टारोडी पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात की भी समीक्षा की जा रही है कि रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा जाली (Safety Net) का इंतजाम क्यों नहीं किया गया था।

Updated on:
22 Aug 2026 12:41 pm
Published on:
22 Aug 2026 12:41 pm
Also Read
View All
‘गलती मेरी थी’, संजय दत्त ने घर में हथियार रखने पर किया खुलासा, बोले- ‘मेरे दिमाग ने कहा, इसे एक हफ्ते के लिए रख लो’

‘किसी को असहज करना जरूरी नहीं’, कैटरीना कैफ को लेकर मनीष पॉल ने किया ये खुलासा, Video

मुंबई में अभिनेता इमरान खान हिरासत में, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई

CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई से बॉलीवुड नाराज, प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर अनुराग कश्यप और अपूर्व असरानी का तीखा हमला

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: मुंबई, ठाणे और कोंकण में उमस भरी गर्मी का प्रकोप, बारिश की भी संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान