मुंबई

छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 में फर्जी ग्राहक भेजकर रेड; कई युवतियों को छुड़ाया

Maharashtra Crime: छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने होटल निसर्ग लॉजिंग में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर पांच युवतियों को मुक्त कराया। पुलिस ने फर्जी ग्राहक को 1,200 देकर भेजा और मिस्ड कॉल मिलते ही लॉज पर छापा मारा। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 7:08 PM IST
crime news
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतीकात्कम फोटो, सोर्स- AI

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने एक लॉज में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दौलताबाद थाना क्षेत्र के करोडी शिवार स्थित होटल निसर्ग लॉजिंग में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों को मुक्त कराया। इनमें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, लॉज में महिलाओं को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला जा रहा था और उनसे आर्थिक शोषण भी किया जाता था। मामले में लॉज के मैनेजर और दो सहायकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लॉज मालिक समेत दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

1,200 देकर भेजा फर्जी ग्राहक, मिस्ड कॉल मिलते ही रेड

शहर अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि करोडी शिवार स्थित होटल निसर्ग लॉजिंग में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर की टीम ने जाल बिछाया। 20 नवंबर की रात पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को ₹1,200 देकर लॉज में भेजा। अंदर पहुंचने के बाद तय योजना के मुताबिक जैसे ही फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को मिस्ड कॉल किया, अपराध शाखा की टीम ने तुरंत लॉज पर छापा मार दिया।

ग्राहक से 1,200, युवतियों को सिर्फ 500 देने का आरोप

पुलिस की जांच में कथित तौर पर सामने आया कि एक ग्राहक से 1,200 लिए जाते थे, लेकिन इसमें से पीड़ित महिलाओं को केवल 500 दिए जाते थे। बाकी रकम कथित तौर पर रैकेट चलाने वाले लोग अपने पास रखते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लॉज में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।

मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, लॉज मालिक फरार

छापेमारी के बाद पुलिस ने लॉज मैनेजर आदित्य पांडे, सहायक रवि पोळ और संजय जाधव को गिरफ्तार किया। वहीं लॉज मालिक कमलेश भालेराव और देविदास राठौड़ अभी फरार हैं। पुलिस ने मौके से मनेगांव और भालगांव के दो ग्राहकों को भी हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री समेत करीब ₹56,200 का सामान जब्त किया गया है। इस मामले में दौलताबाद पुलिस थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक नितिन खंडागले मामले की आगे जांच कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियां अब रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और महिलाओं को यहां तक लाने के तरीके की भी जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क का संचालन स्थानीय स्तर पर ही हो रहा था या इसके तार दूसरे शहरों तक जुड़े हैं।

नागपुर में भी महिला पुलिस ने की थी कार्रवाई

इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई नागपुर में भी सामने आई थी। गंगा-जमुना इलाके में पुलिस को कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही कुछ महिलाएं वहां से भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। लकड़गंज पुलिस की इस कार्रवाई की भी चर्चा हुई थी।

Updated on:
21 Nov 2026, 7:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
काव्या मारन के साथ रिसेप्शन से पहले अनिरुद्ध का म्यूजिकल धमाका, फैंस बोले- ‘GOAT हो तुम’, बताया वेडिंग ट्रीट

‘सलमान खान की होस्टिंग में अब पहले जैसी जान नहीं’, कम फीस में शो करने को तैयार थे बड़े सितारे, अब पूर्व टैलेंट हेड ने किया खुलासा

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

‘काजी को घिनौने जोक्स मारने का लाइसेंस दे दिया?’ सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर भड़के दर्शक, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

‘बाहर से आने वालों को शक की नजर से देखा जाता है’, मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में गुटबाजी पर कही बड़ी बात