मुंबई

मुंबई के चेंबूर इलाके से गैंगस्टर छोटा राजन का करीबी व शिवसेना नेता नीलेश पराडकर गिरफ्तार

Gangster Chhota Rajan: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता नीलेश पराडकर ने शहर के चेंबूर इलाके में छोटा राजन का जन्मदिन अपने सहयोगियों के साथ मनाया था और और 'बिग बॉस' लिखा हुआ केक काटा था।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2023, 4:21 PM IST
chhota_rajan_close_aide_nilesh_paradkar.jpg
छोटा राजन का करीबी नीलेश पाराडकर गिरफ्तार

Chhota Rajan Birthday: मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) का जन्मदिन मनाने के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर छोटा राजन के करीबी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गैंगस्टर के करीबी सहयोगी नीलेश पराडकर पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता नीलेश पराडकर ने शहर के चेंबूर इलाके में छोटा राजन का जन्मदिन अपने सहयोगियों के साथ मनाया था और और 'बिग बॉस' लिखा हुआ केक काटा था। पराडकर को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) द्वारा नवी मुंबई का संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़े-मुंबई: मलाड में लगा ‘हैप्पी बर्थडे’ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पोस्टर, 6 लोग गिरफ्तार

शिवसेना नेता ने छोटा राजन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। छोटा राजन के साथ पराडकर भी कई मामलों में आरोपी है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन वर्तमान में जेल में बंद है और उस पर विभिन्न मामलों में मुकदमा चल रहा है।

इससे पहले मुंबई के मलाड इलाके (Malad News) में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) के जन्मदिन की बधाई वाला पोस्टर लगाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शनिवार (14 जनवरी) को उस शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने छोटा राजन के जन्मदिन के मौके पर कबड्डी का आयोजन करने का बैनर लगाया था। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कुरार थाने (Kurar) में रंगदारी का मामला (Extortion Case) भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने 'छोटा राजन सामाजिक संगठन' के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की।

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकल्जे (Rajendra Sadashiv Nikalje) है। राजन मूल रूप से मुंबई के चेंबूर (Chembur) का रहने वाला हैं। राजन को 2015 में इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) से गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत डिपोर्ट किया गया था। तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 2018 में राजन को 2011 में पत्रकार जेडे की हत्या (J Dey's Murder Case) के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप