पोस्टर के अनुसार, शुक्रवार (13 जनवरी) को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन के अवसर पर 14 और 15 जनवरी को एक कबड्डी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इस पोस्टर में कई ने लोगों की तस्वीरें भी है, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, पोस्टर को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय से इस पोस्टर को लगाने की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए यह अवैध था।