मुंबई

पहले मां, फिर 24 साल की बहन का बना बॉयफ्रेंड… गुस्साएं भाई ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत

Mumbai Cirme News: मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को पता था कि उसकी बहन के साथ रिलेशनशिप से पहले मृतक आरोपी का उसकी मां के साथ भी प्रेम संबंध था।

2 min read
Sep 08, 2025
पुणे में 6 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अतं (AI Image)

Brother Killed Sister’s Boyfriend: मुंबई के मालवणी इलाके (Malwani News) से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। रविवार तड़के एक युवक खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर दी है। आरोपी युवक पेशे से कोरियोग्राफर है और उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालवणी पुलिस के मुताबिक मृतक नितिन प्रेमजी सोलंकी (40) जोगेश्वरी (Jogeshwari) का रहने वाला था और अंधेरी पश्चिम (Andheri) के एक नामी अस्पताल में वार्ड बॉय था। सोलंकी (Nitin Premji Solanki) पिछले तीन साल से आरोपी की 24 वर्षीय बहन के साथ रिलेशनशिप में था। हालांकि दो महीने पहले उसने यह रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन हाल के दिनों में वह दोबारा आरोपी की बहन से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था और शादी का वादा कर रहा था।

पहले मां, फिर बहन से संबंध…

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी को यह बात पता चली, तो उसका सोलंकी से झगड़ा हुआ और उसने सोलंकी को उसकी बहन से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक नितिन सोलंकी का आरोपी की मां के साथ भी प्रेम संबंध था। इस वजह से आरोपी का गुस्सा और बढ़ गया।

मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि सोलंकी अक्सर आरोपी की मां और बहन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी भी करता था, जिससे विवाद और बढ़ गया। आरोपी अपनी बहन और मृतक के रिश्ते के बारे में पहले से जानता था। उसे लगा कि उसकी मां के बाद आरोपी उसकी बहन को भी धोखा दे रहा है।

थाने जाकर बताया सच

शनिवार रात आरोपी ने सोलंकी को जोगेश्वरी में मिलने के लिए बुलाया और देर रात तक दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद आरोपी उसे मलाड पश्चिम (Malad) के मालवणी मार्वे रोड पर स्थित कोलीवाड़ा के पास एक कमरे में ले गया, जहां पहले से रखी बांस की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। लगातार प्रहार से सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी सीधे मालवणी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शताब्दी अस्पताल भेजा। वहीँ, आरोपी को अदालत ने 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

Updated on:
08 Sept 2025 08:06 pm
Published on:
08 Sept 2025 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर