
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए। वहीं सूत्रों की माने तो कर्मचारियों में जहां एक पीसीआर वैन ऑपरेटर है, मिरर नाउ के साथ काम करता है, दो पेंट्री कर्मचारी हैं तो वहीं तीन अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से मुंबई के सांताक्रुज स्थित होटल ताज में रह रहे थे। वहीं कर्मचारियों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उनके परिवारों और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए नेटवर्क की ओर से उन्हें अलग रखा गया था। वहीं न्यूज़लांड्री की मानें तो तीन दिन पहले ही पीसीआर वैन के ऑपरेटर में पॉजिटिव केस पाया गया था, जबकि अब अन्य पांच लोगों में भी कोविद-19 के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं।
मनपा कर रही सैनेटाइजेशन...
विदित हो कि टाइम्स नेटवर्क का कमला मिल्स स्थित लोअर परेल में अपना कार्यालय है, जिसमें मिरर नाउ, ईटी नाउ और टाइम्स नाउ हैं। वहीं एहतियात के तौर पर फिलहाल कार्यालय को सील कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा दृष्टि से महानगरपालिका की ओर से पूरे कार्यालय परिसर का सैनेटाइजेशन किया जा रहा है, जबकि इस मसले पर टाइम्स ग्रुप का कहना है कि उनके कर्मचारियों की ओर से खबर संकलन और संपादकीय एसाइनमेंट के चलते लॉकडाउन के दौरान भी फील्ड पर रहे, जिससे चलते वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। वहीं डब्ल्यूएचओ व सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।