मुंबई

New Train: मुंबई से गोरखपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा, जानें रूट और अन्य जानकारियां

Mumbai Gorakhpur New Train: मुंबई से गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब तक स्पेशल के रूप में चल रही दादर-गोरखपुर ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा मिल गया है।
2 min read
Mar 19, 2026
New Train Dadar Gorakhpur Express
दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (Photo: IANS/File)

Dadar Gorakhpur Express: मुंबई से उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल जाने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब तक स्पेशल ट्रेन के तौर पर चल रही दादर-गोरखपुर ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा मिल गया है। इससे यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि किराए में भी कमी आएगी।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अब स्पेशल ट्रेन संख्या 01027/01028 को नियमित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार कर लिया गया है। अब इस ट्रेन को नए नंबर 11047/11048 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। सांसद रवि किशन ने इस निर्णय के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण बताया है।

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का समय और रूट

वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 01027) वर्तमान में हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को मुंबई के दादर स्टेशन से दोपहर 2.05 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन अपने सफर के तीसरे दिन तड़के 2.55 बजे गोरखपुर पहुंचती है।

वहीं, वापसी में गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 01028) हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.20 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 3.30 बजे दादर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों तरफ कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औनिहार, मऊ, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशन पर रुकती है।

किराये में होगी बड़ी कटौती

इस ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को न केवल यात्रा की निश्चितता मिलेगी, बल्कि उनकी जेब पर भी बोझ कम होगा। स्पेशल ट्रेन के मुकाबले नियमित ट्रेन होने के कारण इसके किराये में करीब 25-30 फीसदी तक की कमी आने की उम्मीद है। यह ट्रेन लगभग 37 घंटे में अपना सफर पूरा करती है और इसमें स्लीपर, एसी 3-टायर और एसी 2-टायर कोच की सुविधा उपलब्ध है। इस रूट पर चलने वाले लाखों प्रवासियों और पर्यटकों के लिए यह फैसला एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Updated on:
19 Mar 2026 02:20 pm
Published on:
19 Mar 2026 02:20 pm
Also Read
View All
मुंबई जलभराव पर आदित्य ठाकरे का BJP पर हमला, बोले- हर बात के लिए नेहरू और ठाकरे परिवार को दोष देना बंद करें

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’

CBI ने रिलायंस ग्रुप की 2 कंपनियों समेत 7 के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बैंकों से धोखाधड़ी का आरोप

‘गोंविदा के 10 अफेयर हों तब भी नहीं छोड़ूंगी’, बयान के बाद Lock Upp में सुनीता आहूजा के इमोशनल और फनी मोमेंट्स वायरल

मानखुर्द हादसा: पत्नी और चार बच्चों को खोने वाले मोईनुद्दीन का छलका दर्द, बोले- ‘अल्लाह ने मेरा सब कुछ छीन लिया’