मुंबई

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार, देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को ले सकते है सीएम पद की शपथ

एकनाथ शिंदे गुट के समर्थन से बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के समक्ष जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 8:14 AM IST
Devendra Fadnavis

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज (29 जनवरी) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच खबर है कि बीजेपी की राज्य में एक बार फिर सरकार बनने जा रही है और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकनाथ शिंदे गुट के समर्थन से बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। यह भी पढ़ें-Uddhav Thackeray Resigns: फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने सीएम और MLC पद से दिया इस्तीफा, कहा- मेरी शिवसेना मुझसे कोई नहीं छीन सकता

हालांकि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब एकनाथ शिंदे खेमे को यह तय करना है कि वो किस पार्टी के नाम से खुद को परिभाषित करेंगे. क्योकि बिना इसके वें राज्यपाल के समक्ष बीजेपी को समर्थन देने में सक्षम नहीं होंगे।

मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में विधायक दल की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा “कल (गुरुवार) आपको सब बताएंगे।“ इस बैठक में फडणवीस के साथ राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

वर्तमान विधानसभा में बीजेपी के पास कुल 106 विधायक हैं। जबकि शिवसेना के बागियों और साथ ही कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाता है। महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 144 विधायकों का समर्थन ज़रूरी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद बहुमत परिक्षण पर मतदान होने से पहले बुधवार रात को उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को महाराष्ट्र की जनभावना और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि बीजेपी ने स्पष्ट कहा कि यह उनके लिए जश्न का समय नहीं है।

Updated on:
30 Jun 2022, 8:14 AM IST
Published on: