मुंबई

महिलाओं की आड़ में करोड़ों का गोल्ड नेटवर्क बेनकाब, मुंबई एयरपोर्ट पर 24 विदेशी यात्रियों से 30 किलो सोना बरामद

DRI gold smuggling bust: मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं से 30 किलो सोना मिलने से हड़कंप मच गया। DRI की जांच में सामने आया कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काम कर रहा था।
2 min read
Apr 10, 2026
dri gold smuggling bust 30kg gold seized mumbai airport 24 women arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

DRI gold smuggling bust: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की कार्रवाई ने एक ऐसे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो काफी समय से चुपचाप अपना काम कर रहा था। नैरोबी से मुंबई पहुंचे यात्रियों को जब रोक कर उनकी जांच की गई तो जांच में बड़ा खुलासा हुआ। 24 विदेशी महिला यात्रियों के पास से 30 किलो सोना बरामद हुआ। इस सोने की कीमत 37 से 38 करोड़ रुपये के बीच मानी जा रही है। जांच के आगे बढ़ने पर यह पूरा मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहा है।

तस्करी करने के लिए दी गई थी ट्रेनिंग

जांच एजेंसियों को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। इन महिलाओं को बकायदा सोना तस्करी के लिए ट्रेनिंग दी गई है। इन्हें सिखाया गया था कि सोना कैसे और कहां छुपाना है, कैसे सामान्य तरीके से बर्ताव करना है और जांच के समय कैसे बिना घबराए जवाब देना है। इसी वजह से शुरुआत में किसी को इन पर शक नहीं हुआ। इससे साफ समझ आता है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ काम करने वाला बड़ा गिरोह है।

एयरपोर्ट सुरक्षा को भ्रमित करने की साजिश

इस गिरोह में महिलाओं को इसलिए शामिल किया गया था ताकि सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान कम जाए। आम तौर पर महिला यात्रियों पर कम शक किया जाता है और इस रैकेट ने इसी बात का फायदा उठाया। साथ ही ट्रेनिंग दिए जाने की वजह से जांच के दौरान किस तरह से जवाब देने हैं, यह भी सिखाया गया था। इस तरह से इस गिरोह ने बहुत ही सोच समझकर एयरपोर्ट सुरक्षा को भ्रमित करने की साजिश बनाई थी।

इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कौन?

DRI अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एजेंसी यह जानना चाहती है कि इन महिलाओं को कौन भेज रहा था, पैसा कहां से आ रहा था और भारत में इस सोने को कौन खरीद रहा था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अफ्रीकी देशों से भारत में सोने की तस्करी कर रहा था।

Updated on:
10 Apr 2026 01:35 pm
Published on:
10 Apr 2026 01:35 pm
Also Read
View All
‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा