मुंबई

महाराष्ट्र: शराबी ऑटो ड्राइवर ने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा, CCTV में कैद हुई वारदात, लोगों ने सिखाया सबक

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के सतारा में एक रिक्शा चालक ने एक महिला पुलिसकर्मी को सड़क पर घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
2 min read
Aug 19, 2025
Auto Accident Maharashtra
AI Image

महाराष्ट्र के सातारा शहर (Satara News) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत्त एक ऑटो रिक्शा चालक ने बेखौफ होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हालात तब और बिगड़ गए जब उसे रोकने की कोशिश कर रही ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को उसने पकड़ लिया और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया। महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सातारा शहर पुलिस की सीमा में शराब के नशे में एक ऑटो चालक ने सोमवार शाम 5 बजे करीब छह वाहनों को टक्कर मार दी। नशे में धुत रिक्शा चालक खंडोबाचा माल से मार्केट यार्ड रोड पर लापरवाही से रिक्शा चला रहा था। जैसे ही महिला कांस्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की, उसने उनका हाथ पकड़ लिया और रिक्शा तेज गति से भगाते हुए उन्हें सड़क पर करीब 150 मीटर तक घसीटता रहा। इससे मार्केट यार्ड रोड पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

नागरिकों ने बचाई जान, आरोपी को पीटा

महिला कांस्टेबल को ऑटो से घसीटते देख स्थानीय नागरिक मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने रिक्शा का पीछा किया और आखिरकार उसे रोक लिया। गुस्साए नागरिकों ने चालक को मौके पर ही पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गंभीर तौर पर घायल महिला कांस्टेबल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। लोग ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर हुए इस हमले से आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खून से लथपथ हालत में पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

सतारा पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र म्हस्के ने कहा, "कल शाम 5 बजे एक महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर थी। उसे सूचना मिली कि एक ऑटो चालक नशे में है और 2-3 लोगों को कुचलने के बाद भाग गया है... सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी ने महिला कांस्टेबल का हाथ पकड़ लिया और उसे घसीटने लगा। महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।"

Updated on:
19 Aug 2025 05:44 pm
Published on:
19 Aug 2025 05:44 pm
Also Read
View All
‘सिर्फ राज ठाकरे की पार्टी में जाना बाकी रह गया है’, दल-बदल की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले ने जताया ऐतराज; कांग्रेस में विलय की खबरों को भी किया खारिज

‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

महाराष्ट्र में सियासी हलचल: दिल्ली जाने की अटकलों पर फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं परसों ही जाकर आया हूं’

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग