मुंबई

महाराष्ट्र: धूल भरे तूफान में फंसा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर को गुरुवार दोपहर अचानक आए धूल भरे तूफान के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
2 min read
May 07, 2026
Eknath Shinde Helicopter Emergency Landing in Mumbai
धूल भरी आंधी में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर (Photo: x/IANS)

Thane Dust Storm: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर (Eknath Shinde Helicopter Emergency Landing) को गुरुवार को मुंबई के करीब अचानक आए धूल भरे तूफान का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि एकनाथ शिंदे समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी 8 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मुंबई से मुरबाड जा रहे थे एकनाथ शिंदे

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दोपहर 3:30 बजे दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से हेलिकॉप्टर के जरिए ठाणे जिले के मुरबाड के लिए रवाना हुए थे। उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। लेकिन रास्ते में कल्याण और आसपास के इलाके में अचानक आई धूल भरी आंधी में उनका हेलिकॉप्टर फंस गया।

बताया जा रहा है कि जब उनका हेलीकॉप्टर नवी मुंबई पहुंचा, तो मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और धूल की घनी चादर ने हेलीकॉप्टर को चारों ओर से घेर लिया। हेलिकॉप्टर करीब 10 से 15 मिनट तक इस धूल के गुबार में फंसा रहा। तेज हवाओं और हवा में फैली धूल के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। जिससे पायलट को काफी दिक्कतें हो रही थीं।

पायलट ने दिखाई समझदारी, जुहू एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

स्थिति गंभीर होती देख पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए हेलिकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग पवन हंस की जुहू स्थित हैलीपैड पर कराई गई। पायलट की समय पर लिए गए फैसले की वजह से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

इस यात्रा के दौरान शिवसेना प्रमुख व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनका महत्वपूर्ण दल मौजूद था। हेलीकॉप्टर में उनके निजी सहायक प्रभाकर काले, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनायक पात्रुडकर, विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) बलसिंह राजपूत और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित कुल 8 लोग सवार थे। सौभाग्य से हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित है।

गौरतलब हो कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar Plane Crash) की इसी साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई पट्टी के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। खराब मौसम और कम दृश्यता (Low Visibility) को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Updated on:
07 May 2026 07:16 pm
Published on:
07 May 2026 06:32 pm
Also Read
View All
‘हिंदुओं को गलत, मुसलमानों को अच्छा दिखाया’, Batwara 1947 के खिलाफ लगे के नारे, फिल्म के पोस्टर जलते देख फैंस दी ऐसी प्रतिक्रिया

हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन के खुलासे के बाद अब फंसे पारस छाबड़ा, आसिम रियाज के फैंस ने साधा निशाना

‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ सुनकर भड़के विजय वर्मा, डॉली सिंह को स्टेज पर ही दे दिया मजेदार जवाब, फैंस ने किया ऐसा कमेंट

वंदे मातरम विवाद के बीच कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर शेयर किया The Odyssey मीम, लिखा- ‘इसने मुझे हंसा दिया’

‘शट अप सुनीता जी, गोविंदा को अकेले छोड़ दो’, वेटरन जर्नलिस्ट ने लगाई फटकार, बोले- आपने हदें पार कर दीं