मुंबई

Bindass Kavya Missing: 16 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर बिंदास काव्या लापता, माता-पिता ने औरंगाबाद में दर्ज करवाया मामला

Bindaas Kavya Goes Missing : महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रहने वाली प्रसिद्ध यूट्यूबर बिंदास काव्या (YouTuber Bindaas Kavya) शुक्रवार से लापता है। कम उम्र में बड़ा नाम कमाने वाली काव्या गेमिंग व ट्रैवल यूट्यूबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Sep 10, 2022
मशहूर यूट्यूबर बिंदास काव्या लापता

Bindaas Kavya Missing in Aurangabad: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के सभाजीनगर (Sabhajinagar) में रहने वाली प्रसिद्ध यूट्यूबर बिंदास काव्या (Bindaas Kavya News) पिछले 24 घंटे से लापता है। कम उम्र में बड़ा नाम कमाने वाली काव्या गेमिंग व ट्रैवल यूट्यूबर है।

बताया जाता है कि 2019 में PUBG मोबाइल गेम की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही काव्या भी मशहूर होती गयी। हालांकि वह पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग से लाइफस्टाइल वीडियो की ओर बढ़ गई थी और वर्तमान में सोशल मीडिया पर 16 वर्षीय काव्या के लाखों फॉलोअर्स हैं। यह भी पढ़े-Zomato डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट में कुत्ते ने काटा, यूपी के बाद महाराष्ट्र का वीडियो हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या का अपने परिवार से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई और तब से लापता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब काव्या के माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि काव्या शुक्रवार दोपहर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने संभावना जताई है कि काव्या अपने माता-पिता से झगड़ा होने के बाद ट्रेन के जरिए शहर से दूर चली गयी है। कहा जा रहा है कि माता-पिता का काव्या के साथ उसकी पढ़ाई को लेकर बहस हुआ था। काव्या के पिता ने कथित तौर पर उसका मोबाइल ले लिया था, जिससे नाराज होकर कल दोपहर 2 बजे के करीब काव्या घर से बाहर चली गई।

काव्या की मां ने यूट्यूब पर 19 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि काव्या आज तक अपने माता-पिता से अलग नहीं रही। वह नाबालिग लड़की है। उन्होंने लोगों से काव्या को ढूढने में मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें इस मामले में पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में कहा “हमें काव्या के लापता होने की शिकायत मिली है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की गयी है। जानकारी के मुताबिक, वह एक दोस्त के साथ है और हम उसे जल्द ही ढूंढ लेंगे।"

Published on:
10 Sept 2022 03:04 pm
Also Read
View All