मुंबई

रिश्ते शर्मशार: पिता ने 17 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने के बाद DNA टेस्ट से खुला राज

Maharashtra Rape Crime: आरोपी पिता मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में महाराष्ट्र के नासिक में रहता है।
2 min read
Sep 11, 2025
Maharashtra minor girl rape
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया। यहां एक 40 वर्षीय पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। यह अमानवीय कृत्य उस समय उजागर हुआ जब लड़की गर्भवती पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में नासिक के शिवाजीनगर इलाके में रहता था। एक दिन बेटी को पेट दर्द की शिकायत हुई तो मां उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि लड़की आठ सप्ताह की गर्भवती है। यह सुनकर मां के होश उड़ गए।

नाबालिग की मां को इस बात की बिल्कुल भी आशंका नहीं थी कि बेटी के साथ हैवानियत करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही पति है। बताया जा रहा है कि पिता दिन भर काम करता और देर रात घर लौटता। इस दौरान वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था।

इस बीच, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और फिर गंगापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शुरू में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की और जांच में पाया कि मां डेढ़ महीने से घर पर नहीं रह रही थी। इस दौरान पिता ही घर पर बेटी के साथ अकेला था।

पुलिस को पिता पर संदेह हुआ और उसका डीएनए टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद पूरा सच सामने आ गया। डीएनए टेस्ट ने साफ कर दिया कि बच्ची के साथ पिता ने ही बलात्कार किया है, जिस वजह से वह गर्भवती हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जगवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। आरोपी ने बेटी को डरा धमकाकर चुप कराया था। अब उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

इस घिनौनी वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। लोग गुस्से में हैं कि जिस पिता को बेटी की सुरक्षा की ढाल होना चाहिए था, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा खलनायक बन गया। पीड़िता का परिवार भी न्याय की गुहार लगा रहा है।

Updated on:
11 Sept 2025 05:43 pm
Published on:
11 Sept 2025 05:43 pm