मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम का एक्शन! 5.36 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 5 करोड़ का डायमंड और सोना जब्त

Mumbai Airport Smuggling News: आरोपी यात्री ने अपने हैंड बैग में रखे ट्राउजर पैंट में हीरा छिपा रखा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2024, 7:50 PM IST
mumbai_airport.jpg

कस्टम विभाग ने एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की तस्करी को नाकाम कर दिया है। महज तीन दिनों के अंदर कस्टम ने 10.60 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, हीरे और सोना जब्त किया है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

मुंबई कस्टम जोन-III ने बताया कि 20-22 मार्च के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर आठ मामलों का पर्दाफाश किया गया। इस दौरान 5.36 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, 3.75 करोड़ रुपये के हीरे और 1.49 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। कस्टम ने कुल मिलाकर 10.60 करोड़ रुपये की जब्ती की है। यह भी पढ़े-तस्करों की पहली पसंद बना मुंबई एयरपोर्ट! 100 करोड़ की कोकीन के बाद अब 24 तोला सोना जब्त

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पकड़ी गई चीजें यात्रियों के चेक-इन बैग, हैंड बैग, पहने हुए कपड़े, बॉडी कैविटी में छुपाये गए थे। कस्टम विभाग की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने बड़ी चालाकी से अपने सामान में विदेशी मुद्रा, सोना और हीरे छिपा रखे थे।

एक यात्री ने अपने हैंड बैग में रखे ट्राउजर पैंट में हीरा छिपाया था। जबकि एक अन्य मामले में, चिप्स और फ्रूटी से भरे ट्रॉली बैग के अदंर एक हैंडबैग में विदेशी मुद्रा छुपाई गई थी।


हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 100 करोड़ रुपये की 9.829 किलो कोकीन पकड़ी। इस मामले में इंडोनेशियाई और थाई मूल की दो महिला यात्रियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
शायना एनसी ने फाड़ी बाला साहब ठाकरे की तस्वीर ! सुषमा अंधारे बोलीं- ‘दिल्ली की स्क्रिप्ट पर बोलते समय होश नहीं रहा’

सिक्योरिटी थ्रेट नहीं, कुछ और थी वजह! अमिताभ बच्चन के ‘बच गए’ पोस्ट का सच आया सामने, यूजर्स ने भी लिए मजे

शायना एनसी से ऑन कैमरा हुई बड़ी चूक, सोनिया गांधी की किताब के विरोध में फाड़ दी बाला साहब ठाकरे की फोटो; अब दी सफाई

15 से 20 लाख रुपए दो और बन जाओ डॉक्टर! महाराष्ट्र में फर्जी मेडिकल रजिस्ट्रेशन गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

फूट-फूटकर रोए थिएटर आर्टिस्ट सुभाष अहिरवार, शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर लगाया आरोप, बोले- मैं विनर हूं मेरा एपिसोड क्यों नहीं आया