13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्करों की पहली पसंद बना मुंबई एयरपोर्ट! 100 करोड़ की कोकीन के बाद अब 24 तोला सोना जब्त

Mumbai Airport: नाइजीरियाई मूल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 20, 2024

mumbai_airport_security.jpg

देश में तस्करी पर लगाम लगाने के लिए तमाम एजेंसियां चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं। जिस वजह से नशीले पदार्थों से लेकर सोने जैसी कीमती वस्तुओं की करोड़ों की तस्करी नाकाम हो रही है। इसी क्रम में मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 100 करोड़ रुपये की 9.829 किलो कोकीन जब्त की है। इस मामले में इंडोनेशियाई और थाई मूल की दो महिला यात्रियों को गिरफ्तारी किया गया है।

डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई ने अदीस अबाबा (इथियोपिया) से मुंबई आई दो महिला यात्रियों से लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की 9.8 किलो कोकीन जब्त की और इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह भी पढ़े-हॉस्टल में होती थी छेड़छाड़, रूममेट करती थी परेशान... 19 साल की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौत


इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश

अधिकारियों ने बताया कि इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आई दो महिला यात्रियों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद रोका गया। उनके सामान की जांच करने पर बैग से 9.829 किलो कोकीन बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।

एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने बताया कि ड्रग्स को दिल्ली और आसपास के इलाकों से चल रहे सिंडिकेट को सप्लाई किया जाना था। विदेशी महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर डीआरआई टीम को सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए दिल्ली भेजा गया।

मास्टरमाइंड गिरफ्तार

डीआरआई अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में जाल बिछाया। उन्होंने नाइजीरियाई मूल के मास्टरमाइंड की पहचान की, लेकिन इससे पहले कि उसे पकड़ते वह अधिकारियों को धक्का देकर भाग गया। हालांकि, डीआरआई की टीम ने उसका पीछा किया और उसे उसके साथी के साथ पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान अधिकारियों के साथ-साथ आरोपी भी मामूली रूप से घायल हो गया।

2 महिला यात्री समेत 4 गिरफ्तार

दो महिला यात्रियों के साथ ही इन दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सिंडिकेट का जाल इथियोपिया, श्रीलंका और नाइजीरिया तक फैला हुआ है।

सैंडल में मिला लाखों का सोना

इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक भारतीय नागरिक के पास से 24 तोला सोना जब्त किया है। स्पाइसजेट की फ्लाइट से दुबई से मुंबई आए एक यात्री की पहनी हुई सैंडल में जांच के दौरान 240 ग्राम वजन की 24 कैरेट सोने की चेन मिली। सोने की चेन को बड़ी चालाकी से सैंडल के अंदर छुपाया गया था। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।